सावन में संजय दत्त ने घर पर कराई 'शिव पूजा', भक्ति में दुबे नजर आए एक्टर
सावन में संजय दत्त ने घर पर कराई 'शिव पूजा', भक्ति में दुबे नजर आए एक्टर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता संजय दत्त भगवान महादेव के बड़े भक्त है। कई बार उन्हें महादेव की पूजा करते हुए देखा गया है। सावन का महीना चल रहा है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बेहद विशेष माना जाता है। ऐसे में सोमवार को संजय दत्त ने मुंबई स्थित अपने घर पर शिव पूजा कराई। उन्होंने पूजा के चलते की कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह महादेव की भक्ति में लीन हैं। वह पूरी तन्मयता से पूजा की विधि करते नजर आए। हाल ही में संजय दत्त 64 वर्ष के हुए हैं। प्रशंसकों से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

संजय दत्त ने बिल्डिंग की छत पर इस पूजा का आयोजन किया। उनके आस-पास पंडितों को देखा जा सकता है जो पूजा को संपन्न करा रहे हैं। संजय दत्त पूजा में सफेद कुर्ता पैजामा बने हुए थे तथा पूजा अनुष्ठान में व्यस्त रहे। संजय दत्त ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज शिव की पूजा बहुत अच्छे तरीके से हो गई। धन्यवााद श्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव।' संजय दत्त के एक प्रशंसक ने कमेंट में कहा, 'संजू बाबा भगवान आपको आशीर्वाद दे।' कई प्रशंसकों ने 'हर हर महादेव' कमेंट में लिखा।
 
संजय दत्त की आगामी फिल्म लोकेश कनगराज की 'लियो' है। उनके जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर के माध्यम से संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई दी गई। 'लियो' में तमिल अभिनेता थालापति विजय भी हैं। यह संजय दत्त का तमिल डेब्यू भी है। साथ ही उनकी एक और फिल्म 'आईस्मार्ट' का भी ऐलान किया। इस फिल्म से उनका लुक भी रिवील किया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आने वाली सीमा हैदर बनेगी 'हीरोइन', इस प्रोड्यूसर ने दिया ऑफर

रिलीज हुआ 'जवान' का नया गाना, जमकर नाचते नजर आए शाहरुख खान

नेपोटिज़्म से लेकर कंगना तक, इन विवादों से जुड़ा है तापसी पन्नू का नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -