CITADEL की शूटिंग के बीच सामंथा और वरुण ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
CITADEL की शूटिंग के बीच सामंथा और वरुण ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
Share:

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन और साउथ की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' (Citadel India) की सर्बिया में शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई, जिसकी फोटोज वरुण धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा कर दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले वरुण-सामंथा: फोटोज में वरुण धवन और सामंथा को राष्ट्रपति मुर्मू के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा रहा है। 'भेड़िया' एक्टर ने लाइट ब्लू फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना था, जिसमें वह हैंडसम भी दिखाई दे रहे है। वहीं, सामंथा ब्लैक स्वेटशर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे है। खुले बाल और स्पेक्स से एक्ट्रेस ने अपने कूल लुक को पूरा किया था। ऑरेंज और ब्लू कलर की साड़ी पहने राष्ट्रपत मुर्मू, सामंथा और वरुण के साथ दिखाई दिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

सिटाडेल इंडिया' की शूटिंग में बिजी हैं वरुण-सामंथा: इन दिनों वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु राज और डीके की निर्देशित एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' की शूटिंग सर्बिया में ही कर रहे है। 'सिटाडेल' का निर्माण रूसो ब्रदर्स (Russo Brothers) ने कर दिया है। जिसकी  ऑरिजिनल सीरीज का नाम 'सिटाडेल' (Citadel) है, जिसमें लीड में रोल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और रिचर्ड मैडेन (Richard Madden) हैं। 'सिटाडेल इंडिया' में वरुण और सामंथा का एक्शन देखने के लिए फैंस भी बहुत उत्साहित हो चुके है।

अमीषा पटेल संग सनी देओल ने गुरुद्वारे में की आपत्तिजनक हरकत, अब एक्टर पर होगी कानूनी एक्शन

फैंस के इंतजार पर लग गया ब्रेक, रिलीज हुआ OMG -2 का शानदार पोस्टर

इस अभिनेत्री के एक तरफ़ा प्यार में पागल थे MF हुसैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -