सपा ने बनाया ब्लाॅक चुनाव में दबदबा
सपा ने बनाया ब्लाॅक चुनाव में दबदबा
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में 791 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने लगभग 80 प्रतिशत सीटों पर कब्जा कर लिया। पार्टी द्वारा 791 सीट में से 623 सीट पर विजय प्राप्त कर ली। दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी 47 सीटों के साथ द्वितीय नंबर पर रही। भारतीय जनता पार्टी को 34 सीटें मिलीं। जबकि कांग्रेस ने कौमी एकता दल के साथ 10 सीटों पर स्थान बनाया। इस चुनाव में 77 निर्दलीयों की जीत हुई। इलाहाबाद व चित्रकूट में आवेदन करने वाले 59 प्रत्याशियों का फैसला 10 फरवरी को वहां होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव में तय होगा।

इस चुनाव में खड़े 288 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे। मगर 816 ब्लाॅक में से 385 कैंडिडेट्स निर्विरोध चुने गए। रविवार को करीब 431 सीटों पर चुनाव लड़ा गया। इन सीटों पर 1007 कैंडिडेट्स मैदान में उतरे थे। उत्तरप्रदेश की राजधानी में 8 ब्लाॅक्स पर चुनाव हुआ। समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। विभिन्न ब्लाॅक्स में सपा के प्रत्याशियों की जीत हुई।

सपा की इस जीत से विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 की तैयारियों के लिए उसका मनोबल बढ़ा है। माना जा रहा है कि स्थानीय निकाय में सपा की जीत से विधानसभा चुनाव में भी उसे बल मिल सकता है। हालांकि इन चुनावों में अंबेडकरनगर में बसपा और सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। ब्लाॅक गेट के समीप सपा कार्यालय में बीडीसी रखने की सूचना पर बसपा के कार्यकर्ता अंदर घुस गए थे। मेरठ के मवाना में वोट डालने पहुंचे बीडीसी सदस्य का अपहरण हो गया। इस तरह की वारदात एसओ के सामने हुई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -