शिवपाल सिंह यादव ने सभी पदों से इस्तीफा दिया
शिवपाल सिंह यादव ने सभी पदों से इस्तीफा दिया
Share:

लखनऊ: आखिरकार समाजवादी पार्टी के उत्तरप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष और राज्य कैबिनेट में मंत्री शिवपालसिंह यादव ने अपने मंत्री पद और सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर यूपी की राजनीति में धमाका कर दिया है। दरअसल सपा में काफी समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्णय को प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पसंद नहीं कर रहे थे। 

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिन्हें पसंद नहीं करते थे वे शिवपाल सिंह यादव की पसंद थे। ऐसे में सपा में दरार आती नज़र आ रही है। दरअसल अखिलेश यादव से मिलने के लिए शिवपाल सिंह यादव पहुंचे थे। यह भेंट केवल 10 मिनट की रही। इसके बाद सीएम अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव से मिलने के लिए निकले गए। 

इस बीच यह जानकारी प्रसारित हो गई कि शिवपाल ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि अब मुलायम सिंह यादव शिवपाल से बात करने के लिए दिल्ली से लखनऊ पहुंच गए हैं तो दूसरी ओर यह बात भी अभी संशय में है कि शिवपाल सिंह का इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं मगर शिवपाल ने सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने का कोई संकेत नहीं दिया है। 

उनका मत है कि पार्टी में सब ठीक है और उत्तरप्रदेश चुनाव वे सपा के साथ मिलकर ही लड़ेंगे। उन्होंने सरकार के कार्यों की तारीफ भी की। दूसरी ओर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार का कलह नहीं है। इस बारे में जरूरत पड़ने पर जानकारी दी जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -