समधी ने समधन के साथ की छेड़छाड़, फिर कुल्हाड़ी से काट डाले पैर
समधी ने समधन के साथ की छेड़छाड़, फिर कुल्हाड़ी से काट डाले पैर
Share:

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ कोलारस में एक समधी ने अपनी समधन पर ही जानलेवा हमला बोल दिया। समधी ने समधन के दोनों पैर पर कुल्हाड़ी चला दी जिसके कारण समधन गंभीर रूप से चोटिल हो गई। परिजन महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए हैं जहां पर महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला के परिजनों ने बताया, गांव मे ही रहने वाले समधी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत महिला ने घर पर आकर की। इसी के बाद से यह झगड़ा बढ़ता चला गया।

प्राप्त खबर के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम बेदमऊ गांव का है, जहां पर एक परिवार की लड़की की शादी उसी गांव के एक अन्य परिवार में हुई है। पीड़ित महिला के पति ने खबर दी है कि उनकी बेटी की शादी दूसरे परिवार में हुई है। इस रिश्ते से वह समधी लगते हैं। गांव में एक दिन समधी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस पूरी घटना की शिकायत महिला ने अपने पति से की। पीड़िता महिला के पति ने अपने समधी के पास जाकर इसका विरोध किया। विरोध के पश्चात् समधी अपने दो बेटों के साथ समधी-समधन के पास पहुंच गया। दामाद एवं उसके पिता ने लड़की के माता पिता पर हमला बोल दिया। मारपीट के चलते लड़की का पिता तो मौके से भाग गया मगर उसकी पत्नी वहीं रह गई। इस के चलते समधी ने बेरहमी से उस पर हमला कर दिया कुल्हाड़ी से उसके पैर काट दिए।

रिश्ते में समधी लगने वाले व्यक्ति ने महिला को डंडों से पीटा तथा कुल्हाड़ी से उसके पैर पर हमला कर दिया। महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया तत्पश्चात, पुलिस को पूरे मामले की खबर दी गई। वहीं इस पूरे मामले में रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह झगड़ा ससुरालियों द्वारा बेटी को परेशान करने को लेकर हुआ है। महिला समझाइश के लिए ससुराल गई थी इसी के चलते महिला पर हमला बोला गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है।

PFI के 15 सदस्यों को सजा-ए-मौत, घर में घुसकर पत्नी-बच्चे और माँ के सामने की थी भाजपा नेता की हत्या

आज भाजपा और INDIA गठबंधन का पहला मुकाबला, चंडीगढ़ महापौर चुनाव में एकसाथ लड़ रहे कांग्रेस और AAP

अरब सागर में डाकुओं ने किडनैप कर ली थी कई नाव, फ़ौरन पहुंची इंडियन नेवी, 19 पाकिस्तानी नाविकों को बचाया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -