किंग खान का नया एड शेयर कर बोले सलमान- 'स्वागत नहीं करोगे शाहरुख का'
किंग खान का नया एड शेयर कर बोले सलमान- 'स्वागत नहीं करोगे शाहरुख का'
Share:

मनोरंजन जगत में अब कोरोना संकट के पश्चात् से बहुत कुछ बदल गया है। अब सिनेमा केवल थियेटर तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स विश्वभर के स्टार्स के लिए एक बड़े मौको के तौर पर सामने आया है। आज बॉलीवुड के छोटे से लेकर बड़े स्टार, सभी अपनी उपस्थिति ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान इसमें जरा पीछे चल रहे हैं।

वही हाल ही में उन्होंने एक एड में इस बारे में बात की थी तथा कहा था कि कैसे वे अपने साथी स्टार्स से पीछे चल रहे हैं। अब सलमान खान ने शाहरुख का एक दूसरा एड साझा कर दिया है जो आपको करण अर्जुन फिल्म की याद ताजा करा सकता है। दरअसल शाहरुख खान का दूसरा एड स्वयं उनके पुराने मित्र सलमान खान ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने Disney+Hotstar के लिए शाहरुख का ये एड साझा करते हुए लिखा- 'स्वागत नहीं करोगे @iamsrk का। #SiwaySRK'। 

वही उत्तर में शाहरुख खान ने लिखा- थैंक्स भाईजान। ये बंधन अभी भी प्यार का बंधन है। #SiwaySRK। बता दें कि शाहरुख ने इसी बहाने उस समय की भी यादें ताजा कर दीं जब दोनों ने साथ में करण अर्जुन फिल्म में काम किया था। दोनों की मित्रता बॉलीवुड में लोकप्रिय है तथा दोनों कई सारी मूवीज में साथ दिखाई भी आ चुके हैं। करण अर्जुन मूवी की स्टोरी पूनर्जन्म पर आधारित थी तथा इसे प्रशंसक आज भी बहुत पसंद करते हैं। इस मूवी के सांग्स भी बहुत लोकप्रिय हैं। फिल्म में अमरीश पुरी, राखी गुलजार, ममता कुल्कर्णी तथा काजोल महत्वपूर्ण किरदार में थे।

राखी सावंत को लेकर मीका सिंह ने कह डाली ऐसी बात कि सब रह गए दंग

जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

विराट कोहली के T-20 कप्तानी छोड़ने के बाद अनुष्का शर्मा ने दी ये प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -