डेंगू होने के बाद पहली बार नजर आए सलमान खान
डेंगू होने के बाद पहली बार नजर आए सलमान खान
Share:

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। बीती रात आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने चार चांद लगा डाले है। आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ भी मनाया। उन्होंने पैपराजी के बीच कैक कट किया था। बता दें कि आयुष ने वर्ष 2018 में रिलीज हुई मूवी 'लव रात्रि' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था, इसके उपरांत वह फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ'  में भी दिखाई दिए। यह फिल्म तो नहीं चली लेकिन आयुष की मस्कुलर बॉडी ने फैंस का दिल भी जीत लिया है, जिस वजह से आयुष की पॉपुलैरिटी भी फैंस के मध्य और भी बढ़ गई।

आयुष शर्मा अपनी बर्थडे पार्टी  के मध्य से पैपराजी को पोज देने बाहर आए थे। इस बीच उनके साथ उनकी पत्नी अर्पिता भी आ गई। दोनों साथ में बहुत सुंदर लग रहे थे। बर्थडे पार्टी में सबसे अधिक ध्यान सलमान खान ने खींचा। बीते दिनों, सलमान खान को डेंगू हुआ था, इस कारण से वह ब्रेक पर चल रहे थे। लेकिन डेंगू होने के उपरांत यह सलमान खान की पहली पब्लिक अपीरियंस भी रही। सलमान हमेशा की तरह अपने कुल लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू टीशर्ट और जींस भी पहनी हुई थी।

सलमान खान के साथ साथ, इस पार्टी में उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी दिखाई दिए। अरबाज इस पार्टी में सेमी फॉर्मल ड्रेस में आए हुए थे। वहीं, सोहेल खान ने पिंक शर्ट और जींस पहन रखी थी। पार्टी में तीनों खान ब्रदर्स का अलग ही जलवा देखने के लिए मिला।  बता दें कि 'बिग बॉस 13' में आने के बाद शहनाज गिल और सलमान खान का रिश्ता काफी खास बन चुका है और इसी कारण से शहनाज, खान परिवार के भी काफी करीब हैं। ऐसे में आयुष की बर्थडे पार्टी में शहनाज भी दिखाई दी। इतना ही नहीं, श्वेता तिवारी की बेटी और इंडस्ट्री की 'बिजली गर्ल' पलक तिवारी भी इस पार्टी में पहुंचीं। दोनों हसीनाएं बहुत सुंदर लग रही थीं। 

फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुजैन, आखिर क्यों दूर है इंडस्ट्री से

शादी की सालगिरह और दिवाली सेलिब्रेशन एक दूजे में खोए हुए दिखाई दिए रोहू और नेहू

'मुझे गोरी लड़की के साथ जाने पर पीटा', सुनक के PM बनने पर छलका इस स्टार का दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -