25 हजार डेली वेज वर्कर्स के खाते में इतने रुपए डालेंगे सलमान खान
25 हजार डेली वेज वर्कर्स के खाते में इतने रुपए डालेंगे सलमान खान
Share:

मुंबई: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने सभी को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे में अब तक ना जाने कितने ही परिवार बरबाद हो गए हैं। हर दिन लाखों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। अब आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस भयंकर वायरस की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। इस बीच कई बड़े लोग मदद का हाथ भी आगे बढ़ा रहे हैं। आप जानते ही होंगे कई राज्यों में शूटिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है, ऐसे में एक बार फिर से डेली वेज वर्कर को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

जी दरअसल डेली वर्कर्स को एक बार फिर से मदद का भरोसा चाहिए और इसके लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत सलमान खान स्पॉटब्वॉय, तकनीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, स्टंटमैन जैसे 25 हजार डेली वेज वर्कर की मदद करने वाले हैं। जी दरअसल हाल ही में इस बात को FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया है। जी दरअसल उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि, ''हमने सलमान खान को जरूरतमंद लोगों की एक लिस्ट भेजी थी और जिसके बाद वह आर्थिक मदद देने के लिए तैयार हो गए हैं।''

सामने आने वाली खबर के मुताबिक सलमान खान करीब 25 हजार लोगों के खाते में सीधे 1500 रुपए पहुंचाने वाले हैं। इसके अलावा आपको हम पहले ही यह बता चुके हैं कि सलमान खान की आगामी फिल्म राधे से जो भी कमाई होगा उसका कुछ हिस्सा मदद के लिए दिया जाएगा। राधे ईद के मौके पर यानी 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मिली जानकारी के तहत राधे की कमाई का एक हिस्सा सलमान देश में चल रही ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर्स और वेंटिलेटर की कमी को दूर करने में इस्तेमाल करेंगे।

15 मई तक MP से इन 4 राज्यों के लिए पूरी तरह बंद हुई बस सेवाएं

वैक्सीनेशन सेंटरों को न करना पड़े बंद, महाराष्ट्र सरकार ने खोजे दो रास्ते

अपनी आवाज से फैंस के दिलों पर राज करते है एनरिक इग्लेसियस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -