वैक्सीनेशन सेंटरों को न करना पड़े बंद, महाराष्ट्र सरकार ने खोजे दो रास्ते
वैक्सीनेशन सेंटरों को न करना पड़े बंद, महाराष्ट्र सरकार ने खोजे दो रास्ते
Share:

मुंबई: कोरोना संक्रमण इस समय तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बीते 1 मई से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। अगर हम महाराष्ट्र की बात करें तो यहाँ अब तक 1 करोड़ 73 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। लेकिन यहाँ वैक्सीन की कमी देखने को मिल रही है और इसके चलते बार-बार यहाँ वैक्सीनेशन की मुहिम धीमी पड़ जाती है। इसी के चलते यहाँ कई वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद भी करना पड़ जाता है। अब इसी कमी को खत्म करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दो रास्ते सोचें हैं। पहला यह कि वैक्सीन की उपलब्धता कम होने की स्थिति में 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को अलग-अलग वर्गों में बांटा जाए और पहले 35 से 44 साल की उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि एक साथ बड़ी भीड़ जुटने की समस्या से निजात मिले।

वहीँ दूसरा रास्ता यह है कि, रशियन स्पूतनिक वैक्सीन को जल्दी से जल्दी महाराष्ट्र में लाने की कोशिश की जाए और वैक्सीन की कमी के संकट को खत्म किया जाए। हाल ही में वैक्सीन की कमी के संकट पर बात करते हुए महाराष्ट्र से स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ''अब तक 18 से 44 साल के 2 लाख 15 हजार 274 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 28 लाख 66 हजार लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज दिए जा चुके हैं। लेकिन फिलहाल महाराष्ट्र में सिर्फ कुछ हजार वैक्सीन ही बची रह गई हैं। वैक्सीन के इस संकट को दूर करने के लिए एक तरफ तो केंद्र से अपील की जा रही है कि वो राज्य में और अधिक वैक्सीन सप्लाई करे, तो दूसरी तरफ रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन को महाराष्ट्र में लाने की कोशिश शुरू है।

इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड से बातचीत कर वैक्सीन हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ''45 से अधिक उम्र वालों के लिए दो दिन पहले 9 लाख वैक्सीन मिली थी। इनमें से 8 लाख वैक्सीन खत्म हो चुकी है। अब कुछ हजार वैक्सीन ही बची रह गई हैं। करीब चार लाख लोगों की सेकंड डोज बाकी है। कोवैक्सीन की सप्लाई ना होने की वजह से काफी ज्यादा मुश्किलें पैदा हो रही हैं। अगर वैक्सीन समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी तो पहले डोज का असर भी कम हो जाएगा।''

महाराष्ट्र: घट रहे हैं नए मामले लेकिन मौत के आंकड़े फिर 800 के पार

युवती को शादी की बातचीत करने के लिए बुलाकर 4 दिन तक किया दुष्कर्म

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -