पाकिस्तान में हैं इन पांच बॉलीवुड स्टार के हमशक्ल, इन्हे देख आप भी खा जायेंगे धोखा
पाकिस्तान में हैं इन पांच बॉलीवुड स्टार के हमशक्ल, इन्हे देख आप भी खा जायेंगे धोखा
Share:

बॉलीवुड अभिनेताओं की लोकप्रियता पूरे देश में तो है ही साथ ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इन कलाकारों की बड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया के इस दौर में इन सितारों के हमशक्ल की तस्वीर भी सामने आती है जो पाकिस्तान में रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं। पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री जाले सरहदी (Zhalay Sarhadi) को प्रियंका चोपड़ा का हमशक्ल कहा जाता है। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साँझा करती रहती हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में जाले को कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं और वो बॉडी डबल बन सकती हैं।

पाकिस्तान में सलमान खान के चाहने वाले करोड़ों की संख्या में हैं। उनके प्रति दीवानगी का आलम ये है कि पाकिस्तान में जब सलमान की फिल्में रिलीज होती हैं तो सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ती है। पाकिस्तान में सलमान के एक फैन ने बिल्कुल उन्हीं की तरह लुक अपनाया हुआ है। सलमान की तरह चश्मा, हेयर स्टाइल और ब्रेसलेट पहने हुए ये शख्स हूबहू उन्हीं की तरह दिखता है। पाकिस्तान के हमाद शोएब (Hammad Shoaib) जिनकी शक्ल अभिनेता रणवीर सिंह से मिलती है। चाल-ढाल से लेकर रंग-रूप, हेयर स्टाइल सब कुछ रणवीर सिंह से मिलता है, यहां तक कि वो दाढ़ी भी रणवीर सिंह जैसी ही रखते हैं। यही वजह है कि हर कोई हमाद को देखकर धोखा खा जाता है और उन्हें रणवीर समझ बैठता है।

जवेरिया अब्बासी (Juvaria Abbasi) पाकिस्तानी मॉडल और टीवी कलाकार हैं। वो काफी हद तक बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की तरह लगती हैं। दोनों के माथे और जबड़ों की बनावट मिलती जुलती है। इस तस्वीर को देखकर आप खुद भी अंदाजा लगा सकते हैं। पाकिस्तानी अभिनेता और मॉडल आदिल हुसैन (Adeel Husain) का लुक जॉन अब्राहम की तरह है। आदिल ने टीवी की दुनिया में काफी काम किया है। इसके साथ ही वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया 'पानीपत' का जादू, ये रहा पहले दिन का कलेक्शन

शशांक खेतान की अगली फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन, भूमि और कियारा

इस कारण से सोनाक्षी हो रही है ट्रोल, ट्रोलर्स ने अभिनेत्री के लिए कहा कुछ ऐसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -