पहली ही नजर में इस लड़की को दिल दे बैठे थे सलमान
पहली ही नजर में इस लड़की को दिल दे बैठे थे सलमान
Share:

टीवी और बॉलीवुड के जानेमाने डांसर और कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान आज 35 वर्ष के पूरे हो चुके है। सलमान युसूफ खान के जन्मदिन के खास अवसर पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें आपके साथ शेयर करने जा रहे है। वैसे ये बात लोग कम जानते हैं कि सलमान युसूफ खान शादीशुदा है। पता चलने पर लोगों को आज भी इस बात का यकीन नहीं होता कि उनकी शादी हुए 7 वर्ष हो गए है।

बाकी टीवी और बॉलीवुड के सितारों की तरह सलमान युसूफ खान की भी एक लव स्टोरी है। विवाह से पूर्व  सलमान युसूफ खान लंबे वक़्त तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे। उस बीच एयरलाइन में काम करने के कारण से फैजा हमेशा घर से बाहर रहती थीं तो वहीं सलमान युसूफ खान भी अपने शोज की शूटिंग में व्यस्त रहने। सलमान युसूफ खान और फैजा दोनों ही बैंगलुरु के निवासी है। सलमान युसूफ खान, फैजा को बचपन से ही पहचानते है।

हाईस्कूल में फैजा को दिल दे बैठे थे सलमान युसूफ खान: सलमान युसूफ खान और फैजा ने हाईस्कूल की पढ़ाई भी साथ में की है। इस बीच सलमान युसूफ खान, फैजा को अपना दिल दे बैठे थे। 9 दिसंबर 2009 को सलमान युसूफ खान ने सबके सामने फैजा को प्रपोज़ कर दिया था। विवाह के बंधन में बंधने से पहले सलमान युसूफ खान ने फैजा को 10 वर्ष तक डेट किया था। DID के उपरांत एक बड़ा स्टार बनते ही सलमान युसूफ खान ने फैजा से निकाह कर लिया। सलमान युसूफ खान ने 9 दिसंबर 2013 को फैजा से निकाह किया था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि वर्ष 2009 में इसी दिन सलमान युसूफ खान ने फैजा को प्रपोज किया था। शादी के तीन साल बाद 2016 में सलमान खान के घर एक बेटे ने जन्म लिया।

खबरों का कहना है कि सलमान युसूफ खान अपना हनीमून मनाने के लिए दुबई गए थे। यहां पर उन्होंने फैजा के साथ क्रिकेट मैच देखा और स्कूबा डाइविंग के मजे लिए थे। सलमान युसूफ खान अपनी पत्नी फैजा पर जान देते है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज इस बात का सबूत है। इन दोनों का प्यार वक़्त बीतने के साथ और भी गहरा होता चला जा रहा है।

पहली बार बिना नकाब नजर आईं A R रहमान की बेटी, आलिया भट्ट को देती हैं टक्कर

सामने आई एआर रहमान की बेटी खतीजा की तस्वीरें, आपने देखी क्या?

ब्रह्मास्त्र से सामने आया नागार्जुन का पहला लुक, दिखा अलग अवतार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -