विवादित बोल : इस्लाम में महिलाओं की हालत पैर की जूती जैसी
विवादित बोल : इस्लाम में महिलाओं की हालत पैर की जूती जैसी
Share:

उन्नाव : भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार फिर उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की ही तरह है। उनका कहना था कि इस मामले में न्यायालय को दखल देना चाहिए। साक्षी महाराज ने कहा कि महिलाओं को न तो मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने का अधिकार है और न ही इस्लाम में, महिलाओं को पुरूषों की तरह समान अधिकार देना होगा।

उन्होंने कहा कि देश को संविधान के अनुसार ही चलाया जाना चाहिए। किसी भी तरह के फतवे से देश का संचालन नहीं होता है। साक्षी महाराज ने कहा कि महिलाओं की हालत बेहद खराब है। उन्हें पैर की जूतियों की ही तरह उपयोग किया जाना होगा।

इस मामले में न्यायालय को आगे बढ़कर दखल देने की जरूरत है। औरतों को लेकर यह रवैया अपनाया जाता है कि जब जरूरत हुई तो उन्हें जूती की तरह पहन लिया बाद में उन्हें उतारकर फैंक दिया। आखिर हिेंदुओं को निशाना बनाया जाना सही कदम नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -