साक्षी महाराज ने दी UP पुलिस को धमकी
साक्षी महाराज ने दी UP पुलिस को धमकी
Share:

मैनपुरी : भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने इस बार पुलिस पर निशाना साधा है। अपने बयान से वे फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल साक्षी महाराज का विवादित बयानों से नाता रहा है। उन्होंने फरदपुर में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी की जनसभा में पुलिसकर्मियों को धमकी दे दी।

उनका कहना था कि पुलिस ने इस मामले में सही कार्रवाई नहीं की तो फिर उन्हें इसका जबाब गोली से मिलेगा। साक्षी महाराज ने पुलिस द्वारा बच्चों और महिलाओं को पीटे जाने का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले यदि अभद्रता पर आए तो वे इसका बदला लेंगे। इस मामले में शिवसेना ने साक्षी महाराज के बयान की निंदा की है।

शिवसेना क नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि साक्षी महाराज पुलिस को धमकी दे रहे थे। जिस भाषा में वे बात कर रहे थे वह  सांसद को शोभा नहीं देती है। उन्होंने भाजपा के नेताओ से सांसद साक्षी महाराज को नियंत्रण में लेने की अपील भी की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -