कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों के बीच आया सज्जन सिंह वर्मा का बयान, किया ये बड़ा खुलासा
कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों के बीच आया सज्जन सिंह वर्मा का बयान, किया ये बड़ा खुलासा
Share:

भोपाल: कांग्रेस नेता कमलनाथ एवं उनके बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जाने की बीते कई दिनों से अटकलें लग रही हैं। इन अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, MLA एवं कमलनाथ के नजदीकी सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ एवं उनके बेटे नकुलनाथ दोनों ही भारतीय जनता पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने उन्हें बताया है कि भारतीय जनता पार्टी में जाने का प्रश्न काल्पनिक है। इस पर जवाब देना उचित नहीं है। हालांकि, सज्जन सिंह वर्मा ने दोनों की नाराजगी की बात से मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि किस पार्टी में नाराजगी नहीं होती है। कहा जा रहा है कि आज सज्जन सिंह वर्मा की कमलनाथ के साथ 2 घंटे तक बैठक हुई। सज्जन सिंह वर्मा का दावा है कि कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी फोन पर चर्चा की। बैठक के पश्चात् सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से चर्चा की तथा कहा कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे हैं। उनके बेटे नकुलनाथ भी कांग्रेस में ही रहेंगे। नकुलनाथ 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे। कांग्रेस में सबकुछ ठीक चल रहा है।

सज्जन सिंह वर्मा एक दिन पहले भी कमलनाथ से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। मुलाकात से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि कमलनाथ ने राहुल गांधी से बात की है। कमलनाथ कल कांग्रेस में थे, आज कांग्रेस में हैं, कल भी कांग्रेस में रहेंगे, मगर परसों के बारे में नहीं कहा जा सकता। बैठक के बाद सज्जन सिंह वर्मा समेत कमलनाथ के नजदीकी नेताओं ने कहा कि अभी कमलनाथ कांग्रेस में बने रहेंगे। कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों एवं न्याययात्रा को लेकर कमलनाथ तैयारी कर रहे हैं। विधायकों का दावा है कि कमलनाथ ने बैठक में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मरते दम तक नहीं ज्वाइन करूंगा। नकुलनाथ भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे तथा 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, कांग्रेस कमलनाथ को लेकर इसलिए भी परेशान थी, क्योंकि कमलनाथ ने इन दिनों दिल्ली में डेरा डाल रखा है। उनके साथ कई MLA भी दिल्ली पहुंचे हैं, जो MLA दिल्ली पहुंचे हैं वो फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ के वफादार एवं पूर्व राज्य मंत्री लाखन घनघोरिया भी उनके साथ दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। छिंदवाड़ा से 9 बार सांसद एवं वर्तमान में इस सीट से MLA कमलनाथ पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बीते वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के पश्चात् उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। 

सम्पन्न हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

हिमाचल में बर्फ़बारी का रेड अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में होगी बारिश, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

भरी महफिल में करण जौहर पर चिल्ला उठे रणबीर कपूर, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -