Video: कीव के आसमान में दिखा खौफनाक मंजर, सुबह से हो रही गोलीबारी
Video: कीव के आसमान में दिखा खौफनाक मंजर, सुबह से हो रही गोलीबारी
Share:

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वहां तबाही का मंजर साफ़ नजर आ रहा है। इस समय वहां भारी गोलीबारी हो रही है। हालाँकि इन सभी के बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उसने रूस का मिलिट्री प्लेन मार गिराया। वहीं दूसरी तरफ जंगी जहाज ध्वस्त करने को लेकर रूस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी के साथ ही यूक्रेन ने यह भी दावा किया है कि हमले के दूसरे दिन यानी 25 फरवरी को 60 रूसी सैनिकों को भी मारा है। आप सभी को बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का आज तीसरा जारी है। ऐसे में यूक्रेन में अभी अभी सुबह हो रही है, लेकिन सुबह जगते ही वहां के लोगों का खौफ से सामना हुआ है।

यहाँ इस वक्त भीषण गोलीबारी हो रही है। वहीं कीव के आसमान में फाइटर प्लेन की गर्जना सुनाई पड़ रही है। इसी के साथ यह कहा जा रहा है कि यहाँ सड़कों पर सन्नाटा है। हालाँकि गोलियां की आवाज साफ सुनाई दे रही है। इस समय यहाँ सभी लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं, वहीं कुछ लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है और मौका मिलते ही सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

आपको बता दें कि यूक्रेन ने रूसी मिलिट्री प्लेन मार गिराने के बाद दूसरा दावा भी किया है। जी दरअसल यूक्रेन की सेना की ओर से कहा गया है कि हमले के दूसरे दिन यानी 25 फरवरी को कीव में 60 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं, कीव से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण में Vasylkiv में रूसी सैनिक घुस गए थे। आपको बता दें कि यूक्रेन ने इन सैनिकों को तोड़फोड़ करने वाले तत्वों की संज्ञा दी। इसी के साथ ही कहा कि Vasylkiv में रूसी सैनिकों से भिड़ंत हुई।

Video: रूसी सैनिक से भिड़ी यूक्रेनी बुजुर्ग महिला, कही ऐसी बात कि पसीज जाएगा दिल

दर्दनाक: यूक्रेन का हीरो बना ये सैनिक, रुसी टैंकों को रोकने के लिए पुल के साथ खुद को उड़ाया

रूसी हमलों के बीच यूक्रेनी बाप-बेटी का वीडियो वायरल, देखकर इमोशनल हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -