'जैसे मुग़लों ने भारत में नरसंहार किया था, रूस बिल्कुल वही कर रहा..', बोले यूक्रेन के राजदूत
'जैसे मुग़लों ने भारत में नरसंहार किया था, रूस बिल्कुल वही कर रहा..', बोले यूक्रेन के राजदूत
Share:

नई दिल्ली: रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बाद यूक्रेन अब पूरी दुनिया के देशों से मदद मांग रहा है। अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ ही यूक्रेन भारत से भी निरंतर मदद करने की अपील कर रहा है। मदद की गुहार लगाते हुए भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. आइगर पोलिखा (Dr Igor Polikha) ने रूस के हमलों की तुलना भारत पर किए गए मुगलों के हमले से की है।

यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस का नरसंहार (massacre) बिल्कुल वैसा ही है, जैसा किसी समय मुगलों ने भारत में राजपूतों पर किया था।  डॉ.  आइगर पोलिखा ने आगे कहा कि हम लगातार मोदी जी समेत पूरे विश्व के प्रभावशाली नेताओं से मदद की अपील कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय नेताओं को यूक्रेन पर रूस की बमबारी-गोलाबारी रोकने के लिए हर संसाधन का उपयोग करना चाहिए।

बता दें कि, कल मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पोलिखा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, यूक्रेन में हर रात गोलीबारी हो रही है, हर तरफ से गोलीबारी हो रही है। लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं। भारत में आज महाशिवरात्रि का त्यौहार है। मेरी अपील है कि आप लोग भगवान शिव से इस युद्ध की समाप्ति के लिए प्रार्थना करें। ताकि यूक्रेन के लोग इस संकट से बाहर आ सकें। 

पेड़ में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, एक ही गाँव के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

केरल के मुख्यमंत्री ने कहा, यूक्रेन से लौटे 180 छात्र आज कोच्चि पहुंचेंगे

रूसी रूबल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -