ताजमहल पहुंचा शाही जोड़ा
ताजमहल पहुंचा शाही जोड़ा
Share:

आगरा: ब्रिटिश राजकुमार विलियम अपनी पत्नी कैट मिडिलटन के साथ दुनिया भर में मशहूर 'मोहब्बत की निशानी' ताजमहल को निहारने आज आगरा पहुंचे, शाही जोड़ा भूटान से एक प्राइवेट प्लान के जरिये यहाँ पंहुचा था, इस खूबसूरत ईमारत को करीब 22 साल पहले उनकी माँ डायना द्वारा भी निहारा जा चूका है.

शाही दम्पति सुबह करीब 11.50 पर आगरा पहुंचे थे, एयरपोर्ट से सीधे यह जोड़ा होटल अमर विलास पंहुचा था, जिसके बाद दोपहर करीब 3.30 बजे शाही जोड़ा ताजमहल को निहारने पहुंचे थे, 40 डिग्री की कड़ी धुप में भी इस जोड़े ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा, विलियम और कैट ने करीब 45 मिनट ताज की खूबसूरती का लुफ्त उठाया, शाही जोड़ा इस दौरान बेहद खुश नज़र आ रहा था.

इससे पहले प्रशासन और पुलिस द्वारा शाही जोड़े के आगमन से पहले सुरक्षा के पुख्ते इंतज़ाम किये गए थे, हालाँकि ताज को आम लोगो के लिए बंद नहीं किया गया था, जोड़े ने आम लोगो के बीच ही इस मोहब्बत की निशानी को निहारा, इससे पहलके प्रिंस विलियम की माँ डायना 1992 में ताजमहल देखने भारत आई थी, उनके द्वारा ताजमहल के सामने बेच पर क्लिक की गयी फोटो खासी लोकप्रिय हुई थी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -