एक्टिंग छोड़ अब ये काम कर रही है 'कसम से' की 'पिया'
एक्टिंग छोड़ अब ये काम कर रही है 'कसम से' की 'पिया'
Share:

टेलीविज़न के चर्चित सीरियल 'कसम से' (Kasam Se) में 'पिया' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली रोशनी चोपड़ा (Roshni Chopra) आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस सीरियल में रोशनी के साथ मशहूर अभिनेता राम कपूर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई भी दिखाई दिए थे। रोशनी का जन्‍म 2 नवंबर 1980 को नई दिल्‍ली में हुआ था। वह बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ टीवी ऐंकर भी हैं तथा वह मॉडलिंग का काम भी करती हैं।

रोशनी चोपड़ा (Roshni Chopra) ने अपनी पढ़ाई दुबई से की है। वही बात यदि रोशनी के करियर की करें तो उन्होनें वर्ष 2004 में लेट्स एंजॉय फिल्म से अपने फिल्मी करियर का आरम्भ किया था। रोशनी चोपड़ा कई टेलीविज़न शो और फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त रोशनी चोपड़ा कई सारे रियलिटी शो को होस्ट करते हुए भी देखा गया है। रोशनी चोपड़ा ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'फिर' में अभिनय किया, जो 12 अगस्त 2011 में रिलीज थी।

बता दे कि रोशनी चोपड़ा (Roshni Chopra) ने 2009-2010 में सोनी टीवी पर 'कॉमेडी सर्कस तीन का तड़का' शो में होस्टिंग की है। इसके अतिरिक्त रोशनी चोपड़ा ने कलर्स पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी काम किया है। रोशनी चोपड़ा ने वर्ष 2006 में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की थी। इस शादी से रोशनी को दो क्यूट बेटे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन रोशनी अपने परिवार की फोटोज शेयर करती रहती है। फिलहाल रोशनी चोपड़ा मनोरंजन जगत से अब अपना बिजनेस हैंडल कर रही हैं।

सेट पर इस मशहूर एक्ट्रेस को आया "अटैक", वीडियो देख घबराए फैंस

आखिर क्यों अमिताभ बच्चन को पसंद नहीं खुद की तारीफ सुनना? खुद किया खुलासा

आपने नहीं देखा होगा 'अनुपमा' की भोली-भाली बहु का ये अवतार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -