खूनी संघर्ष में 25 नामजद, 25 अज्ञात पर मुकदमा
खूनी संघर्ष में 25 नामजद, 25 अज्ञात पर मुकदमा
Share:

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग के मामले में पुलिस ने 25 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत लॉकडाउन के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अन्य लोगों को चिह्नित कर रही है।फायरिंग में एक बच्चे और एक युवक को गोली लगी थी जबकि छह अन्य लोग भी घायल हो गए थे। वहीं, मामले में दोनों पक्षों की ओर से शनिवार शाम तहरीर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।झबरेड़ा क्षेत्र के गांव कोटवाल आलमपुर में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियार चले थे। 

इतना ही नहीं, फायरिंग भी की गई थी। इस दौरान भीड़ में शामिल अलीशान (11) पुत्र अहसान और शाहनजर को गोली जा लगी थी|जबकि दोनों पक्षों के अहमद, अमजद नवाब, फरमान, गुलजार और शहनवाज भी घायल हो गए थे। बच्चे और युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से दोनों को हायर सेंटर भेजा गया था।सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा और पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। 

पुलिस ने रात में ही अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 25 नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ बलवे और लॉकडाउन के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया था।एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि रईस, हुसैन, सुऐब, गुलजार, शहनवाज, याकूब, भोला, शकील, अहसान, शाहनजर, राशिद, वाजिद, अमजद, इसरार, सलमान, अब्दुल, रहमान, शाहबान, मांझा, शकील, फिरदौस, शमां के खिलाफ केस दर्ज किया है।करीब 20 दिन पूर्व शहनवाज झबरेड़ा से गांव लौट रहा था। इसी बीच तीन नकाबपोशों ने उसे रोक लिया था और हमला कर घायल कर दिया था। इसी मामले में शहनवाज ने शक के आधार पर एक पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी, जो शुक्रवार रात बढ़ गई और खूनी संघर्ष हो गया था।

CM शिवराज ने दिए संकेत, 17 मई के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

आज शाम 5 बजे होगा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि का एलान

Honda : इन कारों पर कंपनी दे रही बंपर डिस्काउंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -