अर्चना गौतम की चाय पीकर बुरा हुआ रोहित शेट्टी का हाल, प्रोमो देखकर लोटपोट हुए फैंस
अर्चना गौतम की चाय पीकर बुरा हुआ रोहित शेट्टी का हाल, प्रोमो देखकर लोटपोट हुए फैंस
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में अर्चना गौतम बतौर प्रतियोगी गई हैं। अर्चना यहां भी सबका मनोरंजन करती हैं। अब शो का नया प्रोमो आया है जिसमें वह रोहित शेट्टी से बोलती हैं कि मैंने आपके लिए खास चाय बनाई है जो आपको पीनी है। फिर रोहित शेट्टी उनकी चाय पीते हैं, मगर इसके बाद जो होता है वो देखकर आपकी हंसा नहीं रुकेगी। इतना ही नहीं अर्चना तो हंस-हंसकर नीचे ही गिर जाती हैं। वह तो स्वयं को संभाल ही नहीं पाती हैं।

दरअसल, रोहित चाई पीते हैं तथा फिर वह अपनी आवाज में नहीं बोलते। उनकी आवाज बदल जाती है तथा अर्चना जैसी हो जाती है। वह बोलते हैं अरे ये चाई है या खीर है पता ही नहीं चल रहा है। भैया ये क्या है। ये मेरी जिंदगी की आखिरी चाई है। रोहित की बातें सुनकर सभी बहुत जोर-जोर से हंसते हैं। वहीं अर्चना तो नीचे ही गिरा जाती हैं हंसते-हंसते। शो का एक और प्रोमो आया है जिसमें डेजी एवं रोहित को एक टास्क करना है। मगर ये टास्क बहुत मुश्किल है क्योंकि दोनों को अलग-अलग वक़्त पर एक बॉल के अंदर जाना है जो जाली से बना है तथा उसके अंदर रोल करते हुए उन्हें बाहर लगे टैग को लेना है। मगर जो सबसे बड़ी मुश्किल है वो ये कि बाहर शेर हैं जो उस बॉल पर झपटते हैं। प्रोमो देखकर प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं इस एपिसोड को देखने के लिए। अब देखते हैं कि रोहित और डेजी में से कौन इस टास्क को जीतेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही सभी प्रतियोगी भारत आ गए हैं। अब जो फिनाले के एपिसोड की शूटिंग है वो भारत में ही होगी। वैसे अब तक फिनाले में पहुंचने के लिए जिन 3 प्रतियोगियों का नाम सामने आया है वो है ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स एवं अर्जित तनेजा। ऐसा कहा जा रहा है कि तीनों प्रतियोगी टॉप 3 में पहुंच गए हैं। अब देखते हैं कि इन तीनों में से कौन इस सीजन की ट्रॉफी अपने साथ लेकर जाएगा।
 

जिया शंकर ने एल्विश को पिलाया साबुन वाला पानी, यूजर्स ने लगा दी क्लास

भारत की वो 10 जगहें जहाँ जाकर होगी स्वर्ग की अनुभूति

जानिए, कूर्ग में मनमोक व घूमने के लिए प्रसिद्ध 5 जगहें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -