दिल्ली में अरबों रुपए की जमीन पर रोहिंग्याओं का अवैध कब्ज़ा, आप MLA अमानतुल्लाह पर संरक्षण का आरोप
दिल्ली में अरबों रुपए की जमीन पर रोहिंग्याओं का अवैध कब्ज़ा, आप MLA अमानतुल्लाह पर संरक्षण का आरोप
Share:

नई दिल्ली: देश में गैरकानूनी रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमान किस तरह पूरे देश में अपने पाँव जमाते जा रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने ये रोहिंग्या मुसलमान अवैध रूप से रह रहे हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, यह अवैध बस्ती उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर बसाई गई है।

हालाँकि, हैरानी की बात है कि इन्हें  बाकायदा सभी सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराइ जा रही हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन में इन शिविरों में दिल्ली सरकार और ओखला विधानसभा सीट से आप MLA अमानतुल्लाह खान की तरफ से भरपूर राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। रोहिंग्यों के इस शिविर में चोरी की लाइट के साथ ही पानी के लिए अवैध तरीके से बोरिंग तक करवाया गया है। 

वहीं दूसरी तरफ यहां आसपास की झुग्गियों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों के परिवार राशन के लिए तरस रहे हैं। आपको बता दें कि खुद केंद्र सरकार ने देश की सर्वोच्च न्यायालय में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है और इन्हें सरकार देश से बाहर कर देना चाहिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध शिविर से कालिंदी कुंज थाना पुलिस की सांठगांठ से अवैध रूप से गांजा, स्मैक और अन्य मादक पदार्थों का गोरखधंधा चल रहा है। RWA भी कई दफा दिल्ली पुलिस से इस अवैध बस्ती को हटाने के लिए आग्रह कर चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यूपी सिंचाई विभाग की जिस भूमि  पर अवैध रोहिंग्याओं का कब्जा है वो लगभग 5.2 एकड़ जमीन है। जिसका खसरा नंबर 612 है और इसकी कीमत अरबों रुपए है। जिस पर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस संरक्षण की वजह से अवैध रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों ने कब्जा कर रखा है।

आगरा में अपना कारोबार खोलेगी यह मशहूर जर्मन कंपनी, चीन से किया किनारा

गंगोत्री नेशनल पार्क में बढ़ा दुर्लभ वन्य जीवों का कुनबा

20 लाख करोड़ का राहत पैकेज घोषित करने से पहले सरकार ने किया था यह काम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -