सोनिया का बच्चा अक्ल का कच्चा, गाना गाकर मुसीबतों में फंसे रॉकी मित्‍तल
सोनिया का बच्चा अक्ल का कच्चा, गाना गाकर मुसीबतों में फंसे रॉकी मित्‍तल
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा में 'एक और सुधार' कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मित्तल फिर से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक ऐसा गाना गाया है, जिस पर विवाद खड़ा हो चुका है। कांग्रेस नेता ने गाने के बोल को 'आपत्तिजनक' ठहराते हुए रॉकी के ऊपर मानहानी का मामला दर्ज करने की धमकी दी है। दरअसल, चंडीगढ़ स्थित प्रेस क्लब में बीते गुरुवार को रॉकी ने अपना नया गीत पेश किया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने थामा भाजपा का दामन, नितिन गडकरी ने दिलवाई सदस्यता

इस गाने में राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की गई है। गाने में 'सोनिया का बच्चा, अकल का कच्चा, संसद में आंख मारे, राहुल गांधी करता है गंदे इशारे, फिरोज खान का पौत्र ये राहुल जनेऊ धारी कैसे, राहुल गांधी पाखंडी, राहुल गांधी कमाल के जादूगर हैं जो आलू से सोना बना देते हैं', जैसे शब्दों का उपयोग हुआ है। सीएम के 'एक और सुधार' कार्यक्रम के डॉयरेक्टर रॉकी मित्तल के गाने पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने मांग की है कि सीएम मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक तौर पर जनता से माफी मांगे और रॉकी मित्तल को उनके पद से बर्खास्त करे।

भाजपा की प्रगति से डर गए हैं ओडिशा सीएम, इसलिए फैला रहे अफवाह- धर्मेंद्र प्रधान

उन्होंने कहा है कि, 'भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार नीचले और न्यूनतम स्तर की राजनीति पर आ गई है। इस तरीके के गाने बनवाना और उसमें घटिया व गंदे शब्दों का उपयोग करना 'पैंट गीली हो जाएगी, इटली के लिए जहाज पकड़ लें और राम जी इनको उठा लें', ये सरासर तरह गलत है।'

खबरें और भी:- 

जम्मू कश्मीर: सियासी समस्या से सैन्य समाधान से सिर्फ कब्रिस्तान ही बनेंगे- शाह फैसल

गुजरात: शंकर सिंह वाघेला होंगे एनसीपी में शामिल, कांग्रेस अकेले के दम पर लड़ेगी चुनाव

प्रियंका अभी बच्ची हैं, पीएम मोदी के खिलाफ मैडम सोनिया को मैदान में उतारे कांग्रेस - भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -