प्रियंका अभी बच्ची हैं, पीएम मोदी के खिलाफ मैडम सोनिया को मैदान में उतारे कांग्रेस - भाजपा
प्रियंका अभी बच्ची हैं, पीएम मोदी के खिलाफ मैडम सोनिया को मैदान में उतारे कांग्रेस - भाजपा
Share:

पटना: प्रियंका गाँधी के राजनीति में उतरने के बाद लगातार उन पर और कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में बिहार के एक और मंत्री ने प्रियंका के बारे में पूछे जाने पर जवाब दिया है कि मैडम प्रियंका अभी बच्‍ची हैं। पीएम मोदी को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस को सोनिया गांधी को चुनावी मैदान में उतारना चाहिए।

पीएम मोदी ने छोटा भीम को कहा शुक्रिया, जानिए आखिर क्या है वजह ?

बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने आगे कहा है कि कुछ लोग प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देख रहे हैं, किन्तु उन लोगों को मालूम होना चाहिए कि कभी सोनिया मैडम में भी इंदिरा की छवि देखी जाती थी। इसलिए कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अगर किसी को चुनाव लड़ना चाहती है, तो पार्टी मैडम सोनिया को चुनावी मैदान में उतारे, क्योंकि उनकी आयु पीएम मोदी से मिलती जुलती है।

फिलिपींस : सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान बम विस्फोट, 20 की मौत

पर्यटन मंत्री ने प्रेस वालों से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा, उन्होंने कहा है कि कभी लोग राहुल में फिरोज और राजीव गांधी की छवि देखते थे, किन्तु उसका हश्र क्या हुआ ये सबको पता है। आपको बता दें कि इससे पहले विश्व हिन्दू परिषद् की नेता साध्वी प्राची भी प्रियंका गाँधी पर हमला करते हुए उन्हें बरसाती मेंढक बता चुकी हैं, जो केवल चुनाव के समय बाहर निकलती हैं।

खबरें और भी:-

कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई, प्रियंका को नहीं कहा 'चॉकलेटी चेहरा'

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने दी अधिकारियों को धमकी, कहा... आप समझ जाना क्या होगा..

पर्रिकर की बीमारी से राज्य के काम-काज पर कोई असर नहीं पड़ा : श्रीपद नाइक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -