करण जोहर की फिल्म को लेकर हुआ एक और खुलासा, आलिया-रणवीर के अलावा ये 3 दिग्गज स्टार भी आएंगे नजर
करण जोहर की फिल्म को लेकर हुआ एक और खुलासा, आलिया-रणवीर के अलावा ये 3 दिग्गज स्टार भी आएंगे नजर
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज अपनी नई मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की घोषणा कर दी है। इस मूवी से करण 5 वर्षों के पश्चात् निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। करण ने मूवी की घोषणा के साथ कहा था कि इसमें रणवीर सिंह एवं आलिया भट्ट लीड किरदार में दिखाई देने वाले हैं। अब करण ने कहा है कि 3 और दिग्गज स्टार इस मूवी में दिखाई देने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

वही करण जौहर ने एक जबरदस्त वीडियो साझा करके बताया है कि रणवीर और आलिया के साथ इस मूवी में धर्मेंद्र, शबाना आजमी तथा जया बच्चन अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लेजेंडरी स्टार्स से मिलिए। इन दिग्गज स्टार्स के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं और इन्हें सेट पर देखने की प्रतीक्षा नहीं हो रही है।

वीडियो में रॉकी और रानी अपने ग्रैंडपेरेंट्स को सभी से मिलवाते हैं। मूवी में धर्मेंद्र और जया रणवीर के परिवार का भाग होने वाले हैं तो वहीं शबाना आजमी आलिया के परिवार का। आज रणवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर करण ने अपनी नई मूवी की घोषणा की है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था- मेरे खास दिन पर एक खास घोषणा। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सुपरनोवा आलिया भट्ट के साथ प्रिसेंट कर रहा हूं। इस मूवी को खुद करण जौहर निर्देशित कर रहे हैं। इस मूवी को इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने लिखा है।

'Welcome' के इस एक्टर को 14 साल बाद भी नहीं मिला फिल्म का पेमेंट, बोले- 10 करोड़ भी दें तो भी...

रिया चक्रवर्ती ने जीता फैंस का दिल, शेयर की ये शानदार तस्वीर

एक बार फिर फैंस को दीवाना कर गए बी प्राक, देंखे ये दर्द और प्यार से भरा है गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -