बड़ा मनोरंजक है, RK नारायण का रचना संसार
बड़ा मनोरंजक है, RK नारायण का रचना संसार
Share:

नईदिल्ली। आपने फिल्म गाईड जरूर देखी होगी। यदि नहीं देखी होगी तो आपने इसके बारे में आपके अभिभावकों से जरूर सुना होगा। प्राचीन गुफाओं के आसपास मौजूद देवानन्द इस फिल्म में लोगों को मनोरंजक अंदाज़ में लुभाते हैं। कई बार वे फिल्म के माध्यम से सन्यासी के पात्र का अभिनय करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म किस पर आधारित है। दरअसल उक्त फिल्म लोकप्रिय लेखक आरके नारायण की रचना पर आधारित है।

यह मूलरूप से अंग्रेजी भाषा में लिखी गई पुस्तक है। जिसके आधार पर फिल्म का निर्माण किया गया है। आर के नारायण को लोकप्रिय रचना मालगुड़ी के लिए भी जाना जाता है। उनकी इस रचना पर सीरियल का भी निर्माण हुआ। अंग्रेजी साहित्य के ख्यात लेखक का जन्म 10 अक्टूबर 1906 को मद्रास में हुआ था।

उनका पूरा नाम रासीपुर कृष्णस्वामी एय्यर नारायण स्वामी था। 1990 में नरायण को मौसूर के यादव गिरी से चेन्नई शिफ्ट किया गया। मगर जिस मकान में वे वर्षों तक रहे वहां आज भी उनकी यादों को वैसा ही सहेजकर रखा गया है।

उन्हें अपने लोकप्रिय उपन्यास गाइड के लिए वर्ष 1960 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नारायणन को पद्म विभूषण अलंकरण से नवाजा जा चुका है। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है। 13 मर्ह 2001 को चेन्नई में बीमारी की अवस्था में 94 वर्ष की उम्र में लेखक नारायण ने अंतिम सांस ली। 

मुंशी प्रेमचंद: जिसका साहित्य आज भी है प्रासंगिक

गोपी बहु को मिला पीएम मोदी के इस अभियान से जुड़ने का न्यौता

मोदी ने अपने जन्मदिन पर इस एक्टर से 'स्वच्छता ही सेवा' मिशन से जुड़ने का आग्रह किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -