मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन, PM मोदी से लेकर सेलेब्स तक ने जताया दुःख
मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन, PM मोदी से लेकर सेलेब्स तक ने जताया दुःख
Share:

बॉलीवुड के महान गायक रहे भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि वह 82 साल के थे। आपको बता दें कि भूपिंदर सिंह की पत्नी मिताली सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है। जी दरअसल मिताली ने बताया कि भूपिंदर काफी समय से हेल्थ इश्यू का सामना कर रहे थे।, उन्हें कई प्रॉब्लम थीं, जिसमें यूरिनरी इश्यू शामिल था। आप सभी को बता दें कि भूपिंदर सिंह के जाने में बाद बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक पसर गया है। सेलेब्स संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सिंगर के फैंस और अन्य ने भूपिंदर सिंह के जाने पर शोक जताया है। इसी के साथ सिंगर विशाल डडलानी ने ट्वीट किया, 'भूपिंदर जी की याद में। काफी काव्यात्मक बात है कि उन्होंने लता जी को फॉलो किया। जैसे नाम गुम जाएगा गाने में किया था। उनकी आवाज ही पहचान है और हमेशा याद रहेगी।'

इसी के साथ सिंगर शफकत अमानत अली ने लिखा, 'क्या कमाल के आर्टिस्ट और नम्र इंसान थे। भूपिंदर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को मेरी सान्तवनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा, 'सिंगर और गिटारिस्ट भूपिंदर सिंह का निधन फिल्म इंडस्ट्री खासकर म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नुकसान है। उनके परिवार और पत्नी मिताली जी को मेरी दिल से सान्तवनाएं। उनके गानों के जरिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।'

इसी के साथ भूपिंदर सिंह के कई फैंस ने भी उन्हें लेकर ट्वीट किए हैं। इसी के साथ फैंस का कहना है कि वह अपने लेजेंड को कभी नहीं भूलेंगे। उनके गानों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड की कई बढ़िया फिल्मों में बेहतरीन गानों को गाया था और उन्होंने 'मेरा रंग दे बसंती चोला', 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया', 'हुजूर इस कदर', 'दिल ढूंढता है फिर वही', 'एक अकेला इस शहर में', 'जिंदगी मिलके बिताएंगे', 'बीती ना बितायी रैना', 'नाम गुम जाएगा' संग कई और बढ़िया गानों को गाया हैं। आपको बता दें कि उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन ने पहला ब्रेक दिया था। जी हाँ, कहा जाता है मदन मोहन ने एक डिनर पार्टी में भूपिंदर सिंह को गाते हुए सुनने के बाद उन्हें फिल्म हकीकत में गाने का मौका दिया था। उन्होंने इस फिल्म के गाने 'होके मजबूर उसने मुझे बुलाया होगा' को मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ गाया था।

अपनी मधुर आवाज और गजल से लोगों का मन मोह लेने वाले भूपिंदर सिंह ने दुनिया से ली विदाई

बाबा के भक्तों के लिए आई बड़ी खबर, यात्रा खत्म होने से पहले ही पिघल गया शिवलिंग

उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका! अब छूट सकता है सांसदों का साथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -