FIFA में इस्लामी मुल्क मोरक्को की जीत पर दंगों की आग में जल उठा फ्रांस, पुलिस पर भी हुए हमले
FIFA में इस्लामी मुल्क मोरक्को की जीत पर दंगों की आग में जल उठा फ्रांस, पुलिस पर भी हुए हमले
Share:

पेरिस: इस्लामी मुल्क क़तर (Qatar) में आयोजित किए गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से पराजित कर दिया है। मोरक्को की इस जीत के बाद फ्रांस के कई स्थानों पर दंगे भड़क उठे। फ्रांस के शहर लिली, चैप्स एलिस और एविग्नन के साथ ही राजधानी पेरिस में भी दंगे भड़क गए। यही नहीं पेरिस में दंगों के दौरान मोरक्को समर्थकों ने पुलिस पर हमले किए।

 

इस्लामी देश मोरक्को द्वारा पुर्तगाल को हरे जाने के बाद पेरिस में मोरक्को समर्थकों द्वारा पुलिस पर किए जा रहे हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में नज़र आ रहा है कि हजारों की भीड़ पुलिस पर पत्थर बरसा रही है। पत्थर के साथ-साथ दंगाई पुलिस पर लाठी-डंडों से भी हमला कर रहे हैं। इस दौरान वीडियो में गोलीबारी की लगातार आवाजें आ रही हैं। दंगाइयों द्वारा किए गए हमलों में भारी नुकसान होने की भी जानकारी सामने आई हैं। इस दौरान कट्टरपंथी भीड़ ने वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की। सड़कों पर ईंट-पत्थर भारी मात्रा में बिखरे नज़र आए। पुलिस इन्हें रोकने के लिए लगातार कोशिशें करती रही, मगर भारी भीड़ के कारण वह बेबस नजर आई।

 

दरअसल, मोरक्को के हजारों समर्थक जीत के बाद फ्रांस की सड़कों पर निकल आए और राजधानी पेरिस के प्रसिद्ध पेरिसियन चौक पर जमा हो गए। इस दौरान वे मोरक्को के झंडे लहराते रहे और नारे लगाते रहे। यही नहीं कट्टरपंथियों ने गाड़ियों के हॉर्न बजा-बजाकर पूरे इलाके के लोगों को परेशान कर दिया। इसके बाद भीड़ ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। भीड़ ने वाहनों के साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ मचाई। बताया जा रहा है कि इस दौरान इंग्लैंड पर फ्रांस की जीत के बाद फ्रांस समर्थक भी सड़कों पर आ गए थे और देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई, जिससे सड़कों पर अराजकता फैली। 

पुलिस ने जब इन्हे रोकने का प्रयास किया, तो भीड़ ने पुलिस को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप में पहली दफा सेमीफाइनल में पहुँचकर मोरक्को ने इतिहास रच दिया है। मोरक्को पहला अरब और अफ्रीकन मुल्क है, जो सेमी फाइनल में पहुँचा है। सेमीफाइनल मुकाबले 14 और 15 दिसंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को होगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में फ्रांस का मुकाबला मोरक्को से होगा।

पेट दर्द से परेशान थी 4 वर्षीय बच्ची, जाँच की तो डॉक्टर के भी उड़ गए होश

पाकिस्तान: FIA के शीर्ष अधिकारी की गोली मारकर हत्या, हमलावाओं की खोज में पुलिस

जानिए क्यों 11 दिसंबर को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -