रिचा ने #METOO मूवमेंट के जरिए फैंस को दी दशहरे की बधाई
रिचा ने #METOO मूवमेंट के जरिए फैंस को दी दशहरे की बधाई
Share:

नवरात्रि समाप्त होने के बाद पूरे देश में 10 वें दिन दशहरा मनाया जाता हैं। इस दिन को विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन राम जी ने रावण का वध कर मां सीता जी को छुड़ा  था। इसके बाद पूरी धूमधाम से दिये जलाकर दीपावली के दिन राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया गया था। इन दिनों #metoo मूवमेंट पूरे देश में जोरों पर है जिस पर कई सेलेब्स ने अपनी बात रखी है  और इसे लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने एक फोटो शेयर कर दशहरा की बधाई दी।

रेप सीन से पहले इस दिग्गज एक्टर ने रिकॉर्ड करवाया को-एक्ट्रेस का ऐसा वीडियो

कुछ दिन पहले गूगल ने एनालिसिस किया था कि पूरी दुनिया में इन दिनों #metoo मूवमेंट कहां पर सबसे ज्यादा जोरों पर है। उस सर्च में भारत की फोटो सामने आई थी। जहां पर यह सबसे ज्यादा चल रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं किस कदर भारत का नक्शा दिख रहा है और पूरा जगमगा रहा है। इस फोटो को शेयर कर रिचा ने कैप्शन लिखा 'रावण के भला दस सर क्यों न हो, उसकी हार हुई। और सत्य की जीत।' 

बढ़ती उम्र में इन्हें फॉलो करना चाहते हैं तैमूर के पापा

पूर्व मिस इंडिया रह चुकी तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद यह मामला पूरे देश में फैल गया। इसके बाद बॉलीवुड और टेलीविजन की कई एक्ट्रेसेस सामने आई और मीटू कहकर अपनी आपबीती सुनाई। नाना पाटेकर के बाद रजत कपूर, साजिद खान,विकास बहल आदि जैसे दिग्गजों के नाम सामने आए हैं।  

बॉलीवुड अपडेट्स 

डैड की नई फिल्म के लिए काफी उत्साहित है श्रद्धा, ऐसे दिया गुडलुक

प्रियंका और निक की शादी में बनेंगे ये शाही पकवान, जानकर मुँह में आ जाएगा पानी

न्यूयॉर्क में शुरू हुआ ऋषि कपूर का इलाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -