सड़क पर गिरते-गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती, पैपराजी पर निकाला अपना गुस्सा
सड़क पर गिरते-गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती, पैपराजी पर निकाला अपना गुस्सा
Share:

जानी मानी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस में शुमार हैं। रिया का नाम अक्सर ही किसी ना किसी कारण के चलते ख़बरों में रहता है। मगर अब रिया का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं। रिया के इस वीडियो को देखकर लोग उनपर भड़कने लगे हैं। 

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो रफ़्तार वायरल हो रहा है। वीडियो में रिया सीढ़ियां चढ़ते हुए लड़खड़ा जाती हैं। उनका बैलेंस बिगड़ जाता है तथा वो मुंह के बल गिरने से किसी प्रकार बचती हैं। रिया को बुरी तरह लड़खड़ाता देखकर पैपराजी उन्हें संभल कर चलने को बोलते हैं तथा साथ ही उन्हें अपने कैमरों में भी कैद कर लेते हैं। मगर रिया पैपराजी पर भड़क जाती हैं। वे पैपराजी से नाराज होते हुए बोलती हैं- क्यों पीछा कर रहे हो मेरा। 

रिया का वीडियो सामने आने के बाद लोग उन्हें सहानुभूति दिखाने की जगह ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर रिया लड़खड़ा गईं, तो इसमें पैपराजी पर गुस्सा क्यों हो रही हैं। उनकी क्या गलती है। एक शख्स ने रिया को ट्रोल करते हुए लिखा- ये किसी की गलती कैसे हो सकती है। अपनी गलती नहीं कुबूल करनी मैडम को। इसी तरह लोगों ने तरह तरह के कमेंट दिए है। रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

एक बार फिर बिग बॉस में होने जा रही अब्दु की वापसी...!

राखी सावंत की सहायता के लिए अम्बानी ने बढ़ाया अपना हाथ

उर्फी की शिकायत पर एक्शन में आया महिला आयोग, मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -