आज दायर होगी गिरफ्तार रिपब्लिक TV के CEO की जमानत याचिका
आज दायर होगी गिरफ्तार रिपब्लिक TV के CEO की जमानत याचिका
Share:

मुंबई : रिपब्लिक TV के CEO विकास खानचंदानी को मुंबई किला कोर्ट ने 15 दिसंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश सुना दिया है। अब हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक अदालत के इस फैसले के खिलाफ रिपब्लिक TV ग्रुप आज बॉम्बे हाईकोर्ट जाने वाला है। इसके अलावा आज ही विकास के लिए जमानत की याचिका भी दायर की जाने वाली है। आपको हम यह भी बता दें कि विकास की गिरफ्तारी फेक TRP केस में हुई है। विकास खानचंदानी इस केस में गिरफ्तार होने वाले 13वें इंसान हैं।

वहीं इस मामले में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह भी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। हाल ही में गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि, विकास खानचंदानी का बयान दो बार दायर हुआ था और उनकी भूमिका रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह से पूछताछ के दौरान सामने आई थी। हमारे पास खानचंदानी के खिलाफ प्रत्यक्ष सबूत हैं और पहले से ही गिरफ्तार आरोपी घनश्याम सिंह के साथ उसका लिंक भी प्राप्त हुआ है। जांच करने वालों का कहना है कि विकास खानचंदानी एक इंटरनल वॉट्सऐप ग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें LCN (लॉजिकल चैनल नंबर) पर चर्चा होती थी।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश की गई चार्जशीट में भी यह उल्लेख किया था कि चैनल के अधिकारियों ने केबल ऑपरेटरों और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (मल्टी सिस्टम ऑपरेटर) के साथ मिलकर रिपब्लिक टीवी को ड्यूल लॉजिकल चैनल नंबर (LCNs) या दो फ्रीक्वेंसी पर चलाया, जो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।

तीव्र विकास गुवाहाटी को एसई एशिया का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा

अक्षय कुमार संग इस फिल्म में धमाल मचाएंगे पंकज त्रिपाठी

आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज: मोदी सरकार ने MSMEs को दिए 21,000 करोड़, वित्त मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -