मौत से पहले कुशल अपनी पत्नी मिलने पहुंचे शंघाई, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा
मौत से पहले कुशल अपनी पत्नी मिलने पहुंचे शंघाई, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा
Share:

अभिनेता कुशल पंजाबी की मौत ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया है। कुशल के निधन के बाद निजी जिंदगी से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।  स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कुशल और उनकी पत्नी ऑड्री डॉलेन से जुड़ी बड़ी जानकारी दी गयी थी । स्पॉटब्वॉय ने अपने रिपोर्ट में लिखा- कुशल और उनकी पत्नी के बीच कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। यह दोनों अलग रह रहे थे। मनमुटाव के बीच कुशल हाल ही में शंघाई भी गए थे। 

रिपोर्ट के अनुसार कुशल आखिरी बार पत्नी ऑड्री डॉलेन से सुलह करने के लिए शंघाई गए थे। बातचीत में पत्नी ऑड्री डॉलेन ने सुलह करने के इनकार कर दिया। कुशल ने इस बात को अपने दोस्तों से छिपा कर रखा कि वह पत्नी से सुलह करने गए थे। उन्होंने यही बताया कि वह पत्नी और बच्चे कियान से मिलने गए हैं। फ़िलहाल कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इस कारण से वो डिप्रेशन में थे। इस बीच कुशल की एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू का भी बयान चर्चा में है। मेघना ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'मैं ये सुनकर हैरान हूं कि कुशल ने खुदकुशी कर ली है। मैंने अपने दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी तस्वीरें देखी थीं। कुशल एक खुश और उत्साहित रहने वाला इंसान था। 

मुझे उसके परिवार और बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है।' अभिनेता कुशाल टंडन ने कहा, 'मैं कुशल का बहुत करीबी दोस्त तो नहीं था परन्तु मैं उससे एक दिन पहले ही रेस्त्रां में मिला था। जब मुझे उसकी आत्महत्या के बारे में पता चला तो मैं हैरान रह गया। वो एक सुलझा हुआ इंसान था। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्या हुआ कि उसने ये कदम उठाया, ऐसा किसी को नहीं करना चाहिए। मैं उसकी मां और बहन से भी मिला। उसके माता-पिता इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वो बहुत बुरी तरह से रोए जा रहे थे।'

 

BB13 : असीम और सिद्धार्थ की लड़ाई में शुक्ला ने कहा- 'तेरा मुंह तोड़ दूंगा...'

BB13 : माँ के बयान देने के बाद भी माहिरा और पारस हुए रोमांटिक

Bigg Boss 13: घर में सफाई करने पहुंचे सलमान खान, घरवालो को सिखाया सबक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -