'अपने घर से देवी-देवताओं की तस्वीरें हटाओ, तभी यीशु दर्शन देंगे..', ब्यूटी पार्लर में चल रहा था धर्मान्तरण का खेल
'अपने घर से देवी-देवताओं की तस्वीरें हटाओ, तभी यीशु दर्शन देंगे..', ब्यूटी पार्लर में चल रहा था धर्मान्तरण का खेल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने धर्मांतरण के लिए बरगलाने के इल्जाम में ईसाई पादरी और उसकी पत्नी सहित 2 लोगों को अरेस्ट किया है। स्थानीय भाजपा महिला नेता सुनीता अरोड़ा ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। सुनीता का आरोप है कि पहले तो ब्यूटी पार्लर बुलाकर उन्हें धर्मांतरण कर ईसाई बनने के लिए बरगलाया गया। इसके बाद उनके गले से भगवान श्रीकृष्ण के पंडाल वाला लॉकेट उतरवा दिया गया।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र इलाके का है। यहाँ की निवासी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुनीता अरोड़ा का कहना है कि उनके घर के पास बबीता नामक एक महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। शुक्रवार (12 मई) को बबीता ने उन्हें किसी काम से ब्यूटी पार्लर पर बुलाया था। यहाँ बबीता ने उन्हें इब्राहिम थॉमस, और उसकी पत्नी रीवा से मिलवाया। सुनीता अरोड़ा का कहना है कि जब वह ब्यूटी पार्लर पहुँची तब वहाँ मौजूद लगभग आधा दर्जन लोग हाथों में एक पुस्तक लेकर प्रार्थना कर रहे थे। पादरी इब्राहिम थॉमस वहाँ लोगों को प्रेयर करा रहा था और लोग ‘आमीन-आमीन’ कह रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्रेयर कराता पादरी और वहाँ मौजूद लोगों को ‘आमीन’ बोलते सुना जा सकता है।

सुनीता ने यह भी आरोप लगाया है कि ईसाई पादरी इब्राहिम ने उन्हें उनके गले से श्रीकृष्ण का लॉकेट उतारने को कहा। इतना ही नहीं, वह सुनीता से उनके घर में रखे देवी-देवताओं के चित्र भी हटा देने को कह रहा था। इब्राहिम ने उनसे कहा था कि यह सब करने के बाद ही उन्हें प्रभु यीशु (Jesus Christ) के दर्शन होंगे। ये सब बातें सुनकर सुनीता पूरा माजरा समझ गईं। उन्होंने फोन करते हुए अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद वे लोग तीनों आरोपितों को पकड़कर स्थानीय खोड़ा थाना लेकर गए। यहाँ पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया। मुख्य आरोपित इब्राहिम थॉमस मूल रूप से केरल का निवासी है। वह दिल्ली के एक चर्च में पादरी है।

भोले-भाले 40 वनवासियों को लालच देकर बनाया जा रहा था ईसाई, शहडोल से पादरी समेत 5 गिरफ्तार !

'मेरा पति लव जिहाद के मिशन पर है, कई लड़कियों को बनाया शिकार...', राजा खान के खिलाफ पत्नी ने कराई FIR

'मुस्लिम बनो, वरना जिन्दा दफन कर दूंगा..', सिख महिला को धमकी देने वाले अजमत अली को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -