गुमनामी में जी रही है ये मशहूर अभिनेत्री, पति ने ही कराया था जिस्मफरोशी का धंधा!
गुमनामी में जी रही है ये मशहूर अभिनेत्री, पति ने ही कराया था जिस्मफरोशी का धंधा!
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हुईं हैं जिन्होंने लोगों का दिल जीता है। इसी लिस्ट में एक नाम शामिल रहा है पहली ही फिल्म से सनसनी मचाने वाली रेहाना का। आज रेहाना अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। आप सभी को बता दें कि रेहाना सुल्तान का जन्म 19 नवंबर को इलाहाबाद में हुआ था। वहीं अभिनेत्री के पिता इलाहाबाद में इलेक्ट्रिक सामान बेचने का काम करते थे। कहा जाता है तंग गलियों में पली-बढ़ी होने के बावजूद भी रेहाना का नजरिया कभी भी तंग नहीं रहा और उन्होंने पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट' से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया था।

संजय खान ने बाल पकड़कर फोड़ दी थी जीनत अमान की एक आँख, मार-मारकर तोड़ी थी पसलियां

वहीं इसके बाद साल 1967 में एक्टिंग डिग्री मिलने के बाद उन्हें विश्वनाथ अयंगर की डिप्लोमा फिल्म 'शादी की पहली सालगिरह' में काम करने का मौका मिला। कहा जाता है इस फिल्म में काम करने के बाद रेहाना ने बी.आर. इशारा की फिल्म 'चेतना' में काम किया था, जो 1970 में रिलीज हुई थी। जी हाँ और अपनी पहली ही फिल्म से रेहाना ने फिल्मी दुनिया में सनसनी फैला दी थी। जी दरअसल, रेहाना सुल्तान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'चेतना' में कम उम्र में ही एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। उन्होंने इस किरदार को ऐसा निभाया कि वह सभी के दिलों में बस गईं।

कौन हैं नूपुर शिखरे जिनसे आमिर खान की बेटी ने की है सगाई?

वहीं इसके बाद रेहाना ने राजेंद्र सिंह बेदी ने अपनी फिल्म 'दस्तक' के लिए साइन किया था और यह फिल्म भी 1970 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद वह कई दमदार फिल्मों में नजर आईं जो बेहतरीन रहीं। रेहाना सुल्तान की कुछ यादगार फिल्मों में 'मन तेरा तन मेरा', 'तन्हाई', 'सवेरा', 'हार-जीत', 'प्रेम पर्वत', 'खोटे सिक्के','एजेंट विनोद', 'बंधन कच्चे धागों का', 'किस्सा कुर्सी का' हैं। रेहाना के निजी जीवन के बारे में बात करें तो अभिनेत्री ने अपने से 16 साल बड़े बी.आर. इशारा से 1984 में शादी कर ली थी। वहीं शादी के बाद वह धीरे धीरे फिल्मी पर्दे से गायब होती चली गई थीं। रेहाना के पति बीआर इशारा ने लंबे समय तक फिल्में बनाई लेकिन जिंदगी की आखिरी दिनों में वह भी फिल्मों से दूर हो गए थे। वहीं बीआर इशारा का साल 2012 को निधन हो गया था और रेहाना सुल्तान गुमनामी की जिंदगी जीने लगीं।

गर्लफ्रेंड सबा संग लिव-इन में रहेंगे ऋतिक रोशन! खर्च किये 100 करोड़

Video: Oops Moment का शिकार हुईं आमिर खान की बेटी, खिसक गई सगाई वाली ड्रेस

Video: ऐसी दीवानगी कि कैलिफोर्निया से दुबई शहनाज से मिलने पहुँच गई फैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -