गले के कैंसर से पीड़ित गुजरात के गृहराज्यमंत्री जडेजा अस्पताल में भर्ती
गले के कैंसर से पीड़ित गुजरात के गृहराज्यमंत्री जडेजा अस्पताल में भर्ती
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के गृहराज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा गले के कैंसर से पीड़ित हैं जिन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका ऑपरेशन किया गया। जानकारी के अनुसार बता दें कि गृहराज्यमंत्री को रविवार की रात शहर के एचसीजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डाक्टरों के परीक्षण के बाद उन्हें गले का कैंसर होने की जानकारी मिली। वहीं इसके साथ ही चिकित्सकों ने उनके ऑपरेशन की तैयारी की।

केरल: रेहाना फातिमा हुई गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप

यहां बता दें कि एचसीजी कैंसर सेंटर के सीनियर चिकित्सक ने बताया कि सोमवार रात को ऑपरेशन करने के बाद उनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई, उनकी तबीयत ठीक है। वहीं तीन दिनों में तमाम रिपोर्ट आने के बाद इसकी जानकारी दी जायेगी।

मध्यप्रदेश चुनाव: इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बिगड़ सकते हैं सियासी समीकरण

गौरतलब है कि ​गृहराज्य मंत्री की तबियत अचानक खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं उनके बीमार होने की खबर मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित मंत्रिमंडल ने उनके हालचाल लिए। वहीं उनसे मिलने कई मंत्री व विधायक अस्पताल भी पहुंच रहे हैं। यहां हम आपको बता दें कि बीते साल प्रदीप सिंह जडेजा को वटवा विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया था। प्रदीप सिंह 2002 में पहली बार गुजरात विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह गुजरात सरकार में विधि मंत्री हैं। इसके साथ ही बता दें कि गुजरात में करप्शन के मायाजाल से नाराज एक शख्स ने राज्य के गृह मंत्री पर अपना गुस्सा निकाला। उस शख्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंक दिया था। 


खबरें और भी 

पिता ने बेटी पर डाला खौलता तेल, रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का बना रहा था दबाव

उत्तर भारत में बर्फबारी, 10 डिग्री पहुंचा रात का पारा

फ़ारूक़ अब्दुल्ला का सवाल, जब राम विश्व के भगवान् हैं तो मंदिर सिर्फ अयोध्या में ही क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -