रियलिटी शो ने बर्बाद की इस स्टार की जिंदगी, पत्नी संग हुआ तलाक फिर...
रियलिटी शो ने बर्बाद की इस स्टार की जिंदगी, पत्नी संग हुआ तलाक फिर...
Share:

हाल ही में रोडीज फेम रघुराम ने अपने साथ हुए दर्दनाक किस्से के बारे में बताया। अपने एक इंटरव्यू के चलते रघुराम ने बताया कि रोडीज के कारण उनकी शादी में समस्या आई, तलाक हुआ, उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा। रघुराम रियलिटी शो रोडीज के 10 सीजन्स का हिस्सा थे। उनके भाई राजीव भी शो के मेंटर थे। दोनों के शो छोड़ने के पश्चात् से इसका क्रेज फीका पड़ा है।

रघु ने अपने तलाक का जिम्मेदार इस शो को बताया। वो बोलते हैं- रोडीज के कारण मेरी निजी जिंदगी में बहुत उठापटक हो रही थी। मेरी शादी सफर कर रही थी। फिर अंत में मेरा और सुगंधा गर्ग का 2016 में तलाक हो गया। मेरी मेंटल हेल्थ, फिजीकल हेल्थ और सब कुछ क्रेजी था। मुझे अपने कदमों को पीछे रखने की आवश्यकता थी। इसलिए मैं रुक गया। शो छोड़ दिया। शुक्र है मैंने ऐसा किया। रघु ने बताया रोडीज को छोड़ने का उन्हें अपनी जिंदगी में एक भी दिन पछतावा नहीं हुआ है। अपने इस फैसले से वो खुश हैं।

रघु ने बताया, चैनल ने उन्हें और उनके भाई को शो में लौटने को कहा था, लेकिन दोनों ने ये ऑफर ठुकरा दिया था। वो बोलते हैं- रोडीज छोड़ने के बाद से मैंने ये शो नहीं देखा है। अब ये वो रोडीज नहीं रहा। रोडीज के नाम पर पूरी तरह से अलग शो चल रहा है। रघु का मानना है जिस दिन उन्होंने और उनके भाई राजीव ने रोडीज को छोड़ा था शो तभी समाप्त हो चुका था। वो पुराना फॉर्मेट भी अब नहीं रहा। रघु के अनुसार, वो शो से परेशान हो चुके थे। चैनल MTV शो को कुछ अलग तरीके से दर्शाना चाहता था, जिससे वो सहमत नहीं थे। वही पर्सनल फ्रंट पर सुगंधा से तलाक के बाद रघु ने सिंगर Natalie Di Luccio ​से शादी की। कपल का एक बेटा भी है।

सारा अली और अनन्या के बाद अब किसे डेट कर रहे है कार्तिक आर्यन? खुद किया खुलासा

लाइव कॉन्सर्ट के चलते बादशाह ने कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने बी प्राक संग गाया गाना, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -