अपनी पत्नी को छोड़ आशा के प्यार में पड़ गए थे आर डी बर्मन
अपनी पत्नी को छोड़ आशा के प्यार में पड़ गए थे आर डी बर्मन
Share:

बॉलीवुड के संगीत की बात हो और आरडी बर्मन यानी पंचम दा का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। बॉलीवुड को अपने संगीत के जरिए नए आयाम देने वाले पंचम दा का आज जन्मदिन हैं। हालांकि अब वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका संगीत आज भी बॉलीवुड को अमर किए हुए है। आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम सचिन देव बर्मन था। आरडी बर्मन को संगीत विरासत में मिला हुआ था। उनके पिता सचिन देव बर्मन यानी एसडी बर्मन भी प्रसिद्ध संगीतकार थे। 4 जनवरी 1994 को संगीत जगत का यह सितारा हमेशा के लिए इस दुनिया से रुख्सत हो गया। 

बचपन में ही दिख गए थे संगीत के गुण— कहा जाता है कि पंचम दा को बचपन से ही  संगीत का शौक था और उन्होंने अपनी पहली धुन 9 साल की उम्र में ही बना ली थी, जिसे उनके पिता एसडी बर्मन ने फंटूश फिल्म में इस्तेमाल किया। इसके बाद पंचम दा ने बेहद कम उम्र में ही 'सर जो तेरा चकराये' धुन को बनाया, जिसे फिल्म प्यासा में लिया गया। पंचम दा को मेहमूद ने बॉलीवुड में ब्रेक दिया और इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने देकर बॉलीवुड को चमका दिया। 

ऐसे पड़ा पंचम नाम— आरडी बर्मन का बचपन का नाम तबलू था। कहा जाता है कि आरडी बर्मन को पंचम नाम अभिनेता अशोक कुमार ने दिया था। किवदंती है कि जब आरडी बर्मन छोटे थे, तो अशोक कुमार उनके घर गए और उन्होंने उन्हें रोते देखा। तब अशोक कुमार ने आरडी बर्मन के पिता एसडी बर्मन से  कहा कि यह रोता भी पंचम स्वर में है। तब से उन्हें पंचम नाम से पुकारा जाने लगा, जो आगे बॉलीवुड में उनका नाम बन गया। 

आशा भोसले से की दूसरी शादी— पंचम दा की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आशा भोसले उनकी दूसरी पत्नी थीं। पंचम दा ने उनसे 1980 में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने 1966 में पहली शादी रीता पटेल से की थी, लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया। आशा भोसले और आरडी बर्मन की जोड़ी ने कई हिट गाने दिए और इसी दौरान दोनों करीब आए और शादी कर ली। 

एक दूसरे से अलग हुए तारा और आदर

सारा नहीं बल्कि इस लड़की के साथ घूम रहे कार्तिक आर्यन

अजय देवगन ने ‘सिंघम अगेन’ को लेकर कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -