ख़बरों में छाया RCP सिंह का इस्तीफा और PM मोदी का ट्वीट, जानिए क्या है खास?
ख़बरों में छाया RCP सिंह का इस्तीफा और PM मोदी का ट्वीट, जानिए क्या है खास?
Share:

पटना: बिहार की राजनीति के कभी महारथी माने जाने वाले रिटायर्ड आईएएस अफसर एवं पूर्व इस्पात मंत्री एंव पूर्व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के जन्मदिन यानी 6 जुलाई को उनकी मंत्रिमंडल से विदाई हो गई। नियमानुसार उनका कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। 6 जुलाई 1958 को जन्मे आरसीपी सिंह का आज जन्मदिन भी था। आरसीपी सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीटर पर एक पोस्ट लिखकर उनके स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वही उत्तर में आरसीपी सिंह ने दोपहर 2।07 बजे प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि 'श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सहृदय धन्यवाद। आपकी शुभकामनाओं के साथ राष्ट्रधर्म का अनुपालन करते हुए राष्ट्र सेवा सतत जारी रहेगी। इस ट्वीट के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि आरसीपी की राजनीतिक यात्रा को भाजपा के रूप में नया पड़ाव मिलेगा।

वही बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव का टिकट कटने के पश्चात् नीतीश एवं आरसीपी के बीच राजनीतिक शीतयुद्ध वाली लकीर खींच चुकी है। JDU के नेताओं से उनके संबंधों में तल्खी आ चुकी है। आरसीपी बिल्कुल अलग राह पर हैं, इसलिए उन्होंने कहा था कि वो किसी के हनुमान नहीं हैं। बल्कि स्वयं रामचंद्र हैं। यहां तक कि उन्होंने नीतीश कुमार का नाम लेने से भी गुरेज किया था। हालांकि, आरसीपी समर्थक दबी जुबान में बोलते हैं कि इस खटास का आरम्भ आरसीपी के केंद्रीय मंत्री बनने के साथ ही आरम्भ हो गई थी। उस समय मंत्री नहीं बने ललन सिंह ने आरसीपी के सियासी जड़ में राजनीतिक मट्ठा डालना आरम्भ किया। और तबतक डाला जबतक वो पूरी तरह सूख नहीं गए।

भगवंत मान की कॉमेडी की फैन हैं गुरप्रीत कौर, आज उन्ही के साथ लेंगी 7 फेरे

कमलनाथ का शिवराज पर हमला, कह डाली ये बड़ी बात

मुख्तार अब्बास नकवी होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -