भगवंत मान की कॉमेडी की फैन हैं गुरप्रीत कौर, आज उन्ही के साथ लेंगी 7 फेरे
भगवंत मान की कॉमेडी की फैन हैं गुरप्रीत कौर, आज उन्ही के साथ लेंगी 7 फेरे
Share:

अमृतसर: पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान आज डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ विवाह करेंगे। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। शादी के कार्यक्रम को काफी निजी रखा गया है। इसमें खास दोस्त और संबंधी ही शामिल होंगे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। भगवंत मान की मां शादी की तैयारियों के लिए पहले ही चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुकी हैं। वह संगरूर में अपने गांव सतौज में रहती हैं।

32 वर्षीय गुरप्रीत कौर हरियाणा की निवासी हैं। मगर, फिलहाल पंजाब के राजपुरा में रहती हैं। गुरप्रीत अपने परिवार में तीसरे नंबर की लड़की हैं, उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं। वहीं, उनके पिता खेती-बाड़ी का काम देखते हैं। गुरप्रीत ने महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से MBBS की पढ़ाई की है। हरियाणा में गुरप्रीत का परिवार कुरुक्षेत्र के पेहोवा (Pehowa) शहर का निवासी है। मगर, अब पूरा परिवार ही राजपुरा में रह रहा है। अभी, परिवार शादी के लिए एक सप्ताह के लिए चंडीगढ़ आया हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत कौर पहले से भगवंत मान के परिवार के संपर्क में थीं। वह कई बार मान के परिवार से मिली हैं। मान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी वह आई थीं। गुरप्रीत कौर के पिता का नाम इंदरजीत सिंह और मां का नाम राज कौर है। बता दें कि भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। बेटी सीरत कौर मान (उम्र 21 साल) और बेटा दिलशान सिंह मान (17 वर्ष) अभी अपनी मां के साथ USA में रहते हैं। दोनों बच्चे अपने पिता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। इंदरप्रीत कौर और भगवंत मान का लगभग छह वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। मार्च 2015 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक लिया था।

जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत वर्ष 2019 में भगवंत मान से मिली थीं। तब मान सांसद थे। वहीं भगवंत मान के परिवार से वह लगभग डेढ़ साल पहले मिलीं थी। मान की मां और बहन ने ही गुरप्रीत को पसंद किया था। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत कौर भी सियासत में आने की इच्छुक हैं। किन्तु, गुरप्रीत का परिवार चाहता था कि पहले उनकी शादी हो जाए। अब आज हो रही शादी से सियासत के लिए उनके दरवाजे भी खुल सकते हैं। गुरप्रीत कौर को मान के साहसी फैसला लेने का तरीका पसंद आता है। इसके साथ ही गुरप्रीत को मान की स्टैंड-अप कॉमेडी भी पसंद है।

कमलनाथ का शिवराज पर हमला, कह डाली ये बड़ी बात

मुख्तार अब्बास नकवी होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति ?

येदियुरप्पा-सिद्धारमैया की नजदीकियों ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, क्या पाला बदलेंगे 'येदि' ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -