यमुना नहीं कुछ लोगों का दिमाग है प्रदूषित : प्रसाद
यमुना नहीं कुछ लोगों का दिमाग है प्रदूषित : प्रसाद
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आर्ट आॅफ लिविंग के आयोजन का समर्थन किया है। इस मामले में आलोचना करने वालों पर उन्होंने निशाना साधा। उनका कहना था कि यमुना साफ है लेकिन कुछ ही लोगों का दिमाग प्रदूषित है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा यह भी कि यमुना प्रदूषित नहीं है। यह नदी बेहद शांत और स्थिर है। कुछ लोगों के दिमाग में प्रदूषण है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गुरूजी की शिक्षा से उनका दिमाग साफ होगा। देश साफ होगा और दुनिया भी साफ हो जाएगी।

संसदीय मंत्री वैकेया नायडू ने कहा कि वर्तमान में मानवीय मूल्य समाप्त हो रहे हैं। यही नहीं नैतिकता भी समाप्त हो रही है। सार्वजनिक जीवन के कुछ क्षेत्रों में हिंसा, फूहडपन, अश्लीलता बढ़ने लगी है। इस सभी को समाप्त करने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि कुछ लोग हिंसक तरह की प्रतिक्रियाऐं ही व्यक्त करते हैं। ऐसे में उन्हें लेकर किसी तरह की चिंता मत कीजिए।

उल्लेखनीय है कि आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आॅफ लिविंग के आयोजन वल्र्ड कल्चरल फैस्टिवल को लेकर विरोधियों ने यमुना नदी में प्रदूषण बढ़ने का हवाला दिया था। इस मामले में संस्था पर एनजीटी ने जुर्माना भी आरोपित किया था। दूसरी ओर आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर ने जुर्माना देने से इंकार कर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -