रवीना टंडन को मिलेगा पद्मश्री
रवीना टंडन को मिलेगा पद्मश्री
Share:

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर बार की तरह पद्म पुरस्कारों का एलान भी कर दिया गया है। इस बार कुल 106 के नाम का एलान कर दिया है जिन्हें पद्म पुरस्कार भी प्रदान किए जाने वाले है। इसमें बार 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री दिए जाने वाले है। सिनेमा की दुनिया एक पद्म पुरस्कार है। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tondon) को पद्मश्री पुरस्कार देने का एलान कर दिया गया है। वहीं, साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी 'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी (MM Keeravani) को भी पद्मश्री देने की घोषणा कर दी है।

रवीना टंडन ने 17 साल की उम्र में शुरू किया था करियर: 48 साल के अभिनेत्री रवीना टंडन ने साल 1991 में मूवी 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके उपरांत उन्होंने कई हिट फिल्मों में किया है। रवीन टंडन के सिनेमा जगत में काम को देखते हुए पद्मश्री का सम्मान देने का एलान भी कर दिया गया है। रवीना टंडन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी।

उनके दो बेटियां हैं। बताते चलें कि रवीना टंडन ने विवाह से पूर्व पहले दो लड़कियों को गोद लिया था। गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि रवीना टंडन की बड़ी बेटी राशा टंडन बॉलीवुड डेब्यू  करने के लिए तैयार है। वह डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म में नजर आएंगी। 

कंगना से लेकर कल्कि तक, बॉलीवुड की इन मशहूर एक्ट्रेसेस का असल जिंदगी में हो चुका है रेप

जानिए क्या है पठान की कहानी...कैसा है फिल्म का रिव्यु

सामने आया फुकरे-3 का शानदार पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -