'मुझे जो दुःख है, बयां नहीं किया जा सकता..', दोस्त के निधन पर भावुक हुए रतन टाटा

नई दिल्ली: टाटा समूह के मालिक रतन टाटा के बेहद करीबी और समूह में कई अहम पदों पर रहे आर कृष्णकुमार का रविवार शाम देहांत हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, केरल में जन्मे कृष्णकुमार ने टाटा समूह में कई पदों पर काम किया था, जिसमें इसकी आतिथ्य शाखा इंडियन होटल्स के प्रमुख का पद भी शामिल था। वह 84 साल के थे।

अधिकारियों ने बताया है कि पद्मश्री से सम्मानित कृष्णकुमार को रविवार (1 जनवरी) को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित उनके घर पर हार्ट अटैक आया। अपने सहयोगी को याद करते हुए रतन टाटा ने कहा कि, मेरे दोस्त और सहयोगी श्री आर के कृष्णकुमार के देहांत पर मुझे जो दुख हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। समूह के अंदर और निजी रूप से हमने जो सौहार्दपूर्ण रिश्ते साझा किए, वो हमेशा मुझे याद रहेंगी। वह टाटा समूह के सच्चे सिपाही थे। टाटा समूह और टाटा ट्रस्ट के वफादार हमेशा सभी लोगों को बेहद याद आएंगे।

टाटा संस के मौजूदा अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने भी टाटा समूह में कृष्णकुमार के विशाल योगदान को याद करते हुए शोक प्रकट किया। केरल के सीएम पिनराई विजयन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि थलास्सेरी में जन्मे कृष्णकुमार ने राज्य के साथ समूह के संबंधों को मजबूत करने में मदद की। सीएम विजयन ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पाकिस्तानी गाने को चोरी कर बना डाला बेशर्म रंग गाना, इस सिंगर ने लगाए आरोप

सतना: चाय बना रहा था दुकानदार, तभी अचानक सिलेंडर में हो गया ब्लास्ट और फिर...

CWG के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी ने अंतिम 16 में बनाया अपना स्थान

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -