धनु, मकर,कुंभ और मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2022, जानिए यहाँ
धनु, मकर,कुंभ और मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2022, जानिए यहाँ
Share:

साल 2022 को आने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में हर व्यक्ति यही जानना चाहता है कि नए साल में उसके साथ क्या होने वाला है और नया साल उसके लिए कैसा रहने वाला है। आज हम 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए नया साल खास रहने वाला है।

धनु राशिफल- साल 2022 का प्रारंभ होने जा रहा है यह आपको आर्थिक जीवन में विशेष लाभ प्रदान करेगा। इसी के साथ इस दौरान छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा यह साल आपको कई तरह के मानसिक चिंता और तनाव भी दे सकता है। इस साल रोमांस के मामले में आपका आपके साथी से विवाद हो सकता है। यह साल आपके लिए कुछ-कुछ बुरा हो सकता है। उचित होगा इस पूरे साल आप बोलने के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। इस साल अप्रैल से आगामी दो माह तक परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा, जबकि जुलाई 2022 में आप दांपत्य जीवन का आप खुलकर आनंद ले सकेंगे। वहीं फरवरी से आगामी दो माह के बीच जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। वहीं नवंबर 2022 की अवधि आपके कार्यक्षेत्र के लिए विशेष अनुकूल रहती दिख रही है, इस दौरान आप अपने जीवन में रोजगार के नए स्रोत पाने में सफल रहेंगे। इसी के साथ साल के आखिरी दो माह रोमांस के लिए सबसे अधिक रंगीन रह सकते हैं।


मकर राशिफल - साल 2022 की शुरुआत में करियर, आर्थिक और शिक्षा में शुभ फल मिलते दिख रहे है। साल 2022 का अप्रैल जहां आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं को लाता दिख रहा है। वहीं इस दौरान आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इस साल जीवन में धन से जुड़े मुद्दे उत्पन्न हो सकते हैं। सितंबर से लेकर दिसंबर 2022 तक का समय आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। फरवरी 2022 में एक निश्चित अवधि के दौरान आपका मन भ्रमित रह सकता है। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में समस्या हो सकती है। विवाहित लोगों के लिए साल 2022 का शुरूआती समय कुछ तनावग्रस्त हो सकता है, लेकिन अगस्त 2022 से बाद का समय आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस की वृद्धि करेगा।

कुंभ राशिफल- साल 2022 के पहले माह का दूसरा सप्ताह आपको आर्थिक लाभ देता दिख रहा है। करीयर में भी अपार सफलता के बीच नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। जनवरी में सेहत में गिरावट के बाद फरवरी से आगामी 3 माह तक शारीरिक समस्या बनी रह सकती है। इसके अलावा इस दौरान आप कुछ धन अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी खर्च करेंगे। वहीं मार्च 2022 की शुरुआत में आपको अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी साथ ही इस दौरान आप धन लाभ भी कमा सकते हैं। अप्रैल 2022 में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय आपको सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोचे-समझकर और बिना जल्दबाज़ी के लेने होंगे। यह समय आपके भाई-बहन को भी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है। इसी के साथ 2022 सफलता देने में मददगार सिद्ध हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए शादी के कई योग हैं।

मीन राशिफल- इस साल 2022 में आपकी आमदनी के स्रोत्रों में वृद्धि होगी। इसी के साथ इस दौरान आप धन संचय की बदौलत ऋण या कर्ज से छुटकारा पा सकेंगे। अप्रैल 2022 में कुछ समय के लिए अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। विदेश यात्रा की संभावना के बीच खर्च में वृद्धि हो सकी है। जबकि अप्रैल मध्य से आगामी एक माह के दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधान रहना होगा। इसी के साथ मई 2022 में मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातक सबसे अधिक लाभ उठा सकते हैं। अगस्त से आगामी दो माह तक की अवधि भी आपके लिए सबसे अधिक उत्तम रहने वाली है। इस दौरान आपके जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। मार्च तक की अवधि वैवाहिक जातकों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी।

कन्या, तुला और वृश्चिक राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए यहाँ

मिथुन, कर्क और सिंह के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए यहाँ?

देश में Omicron से पहली मौत दर्ज, मुंबई-दिल्ली में हालात काबू से बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -