मिथुन, कर्क और सिंह के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए यहाँ?
मिथुन, कर्क और सिंह के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए यहाँ?
Share:

नए साल 2022 को आने में अब कुछ ही समय बचा है. ऐसे में हर व्यक्ति यही जानना चाहता है कि नए साल में उसके साथ क्या होने वाला है और नया साल उसके लिए कैसा रहने वाला है. आज हम 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए नया साल खास रहने वाला है.

मिथुन राशिफल - वर्ष 2022 आपके लिए कई तरह की चुनौतियों लाता दिख रहा है। जी दरअसल शुरुआती तीन माह आर्थिक नुकसान दे सकतेहैं। इसी के साथ इस दौरान सेहत पर भी खास ध्यान देना होगा। वहीं अप्रैल मध्य से आगामी दो माह तक वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है. इसी के साथ अप्रैल के बाद का समय जीवन में सकारात्मक बदलाव के बीच राहत वाला रहेगा। जी दरअसल अप्रैल से आगामी चार माह का समय आपके आर्थिक जीवन को चमकदार बनाने का काम करेगा. इसी के साथ ही आप धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। इसके अलावा बेरोजगारों के लिए मई 2022 से आगामी तीन माह तक का समय शुभ परिणाम लेकर आता दिख रहा है। हालाँकि कार्यस्थल पर शत्रु से सावधान रहना होगा। प्रेमी जातकों को इस साल प्रेम विवाह का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशिफल- साल 2022 की शुरुआत कष्टदायक हो सकती है और इस दौरान आर्थिक तंगी के बीच दांपत्य जीवन में भी प्रतिकूल फल मिलने के चलते तनाव में वृद्धि की संभावना है। इसके अलावा अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो इस समय सतर्क रहना होगा। जी दरअसल साल के मध्य में कई सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसी के साथ अप्रैल के अंत में आर्थिक जीवन बेहतर होने के साथ ही आप कई स्त्रोतों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। 13 अप्रैल के बाद से जीवन के कई क्षेत्रों में लाभकारी परिणाम मिलने के साथ ही वैवाहिक जीवन में शांति आएगी। अप्रैल से आगामी चार माह तक का समय आपके लिए बेहद खास रह सकता है।रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा शादीशुदा जातकों के लिए जून-जुलाई का समय शुभ रहेगा। इस साल रोमांस के शुभ परिणाम मिलेंगे और अविवाहितों के लिए अप्रैल से आगामी पांच माह तक का समय शुभ है।

सिंह राशिफल- सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2022 मिलेजुले परिणाम वाला रहेगा। जी दरसल आपके आर्थिक जीवन में अनुकूलता के बीच यह समय आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। इसी के साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल मिलने व वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं। आने वाले साल के फरवरी महीने से आगामी दो महीनों तक सावधानी आवश्यक रहेगी। जी दरअसल इस समय आपको अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह से सेहत में गिरावट आ सकती है। अप्रैल 2022 से आगामी चार माह तक जीवन में भाग्य का साथ मिल सकता है। जून 2022 से आगामी दो माह तक विशेष सावधानी रखते हुए वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने का प्रयास करना होगा। वहीं 10 अगस्त से आगामी दो माह तक का समय रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा। इस साल जिंदगी में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं।

आज इन राशिवालों को मिलेगा खूब पैसा, जानिए अपना राशिफल

इस एक राशिवालों के लिए सबसे खतरनाक है साल 2021 का आखिरी दिन!

30 साल बाद स्वराशि में लौट रहे शनि, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -