कन्या, तुला और वृश्चिक राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए यहाँ
कन्या, तुला और वृश्चिक राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए यहाँ
Share:

नए साल 2022 को आने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में हर व्यक्ति यही जानना चाहता है कि नए साल में उसके साथ क्या होने वाला है और नया साल उसके लिए कैसा रहने वाला है। आज हम 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए नया साल खास रहने वाला है।

कन्या राशिफल- इस साल आप धन और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने वाले हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने वाले हैं। इसी के साथ आपकी राशि में साल 2022 की शुरुआत में राजयोग का निर्माण होगा। जी दरअसल इस दौरान आप कई क्षेत्रों में भाग्य का साथ प्राप्त करने के चलते सफलता अर्जित कर सकेंगे। इसी के साथ साल 2022 के अप्रैल, जून और सितंबर में सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। इस साल आपके आर्थिक लाभ के अलावा आय के नए स्रोत मिलने की भी संभावना है। इसी के साथ अप्रैल के अंत में पारिवारिक जीवन में समस्या आने की आशंका है। इस साल लव लाइफ में मजबूती और रोमांस की वृद्धि संभव है।

तुला राशिफल - साल 2022 की शुरुआत में छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जबकि यह समय आपके लिए धन लाभ के योग का निर्माण कर रहा है। इसके चलते इस समय आप बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल रहेंगे। जी दरअसल इस साल आप मनचाही वेतन वृद्धि पाने के अलावा लव लाइफ को बेहतर कर सकेंगे। इसी के साथ इस साल आर्थिक तंगी से मुक्ति की संभावना के बीच आप कर्ज को चुकाने में सक्षम होंगे। अप्रैल के बाद आपके सामने चुनौतियों, बाधाओं और रोगों का समय आ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव में भी वृद्धि हो सकती है। इस साल मेहनत और स्मार्ट वर्क दोनों जारी रखें। वैवाहिक जातकों के लिए साल का शुरूआती समय अच्छा नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशिफल- साल 2022 के जनवरी से आगामी 4 माह तक आपके खर्चों में वृद्धि संभव है। यह साल करियर, आर्थिक जीवन के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी आशाजनक परिणाम लाता दिख रहा है। इसी के साथ आपके आर्थिक जीवन को साल 2022 समृद्ध बनाएगा। शादीशुदाओं के लिए साल की शुरुआत दांपत्य जीवन के लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगी। स्वास्थ्य व शारीरिक समस्याओं से भी राहत मिलेगी लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। साल 2022 में मई से आगामी चार माह तक जीवन में अनुकूलता आने के साथ ही आप बेशुमार धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। वहीं अगस्त में पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद सितंबर में आपको भाग्य का साथ मिलने के अलाव आप कई स्रोतों से अच्छा धन लाभ कमाने में सफल रह सकते हैं। अप्रैल में आपके और प्रियतम के बीच विवाद और गलतफहमी की संभावना है।

इस एक राशिवालों के लिए सबसे खतरनाक है साल 2021 का आखिरी दिन!

महाभारत की 5 भविष्यवाणियां जो कलियुग में हो रही हैं सच

30 साल बाद स्वराशि में लौट रहे शनि, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -