पर्ल नेकलेस पहने रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर, कर दिया अर्जुन कपूर ने कमेंट
पर्ल नेकलेस पहने रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर, कर दिया अर्जुन कपूर ने कमेंट
Share:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फैशन के कारण मशहूर हैं। उनकी स्टाइल देखकर अच्छे अच्छे स्टार्स उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं। आए दिन रणवीर अपनी नयी तस्वीरों से फैंस से लेकर स्टार्स तक का दिल जीत लेते हैं। आप जानते ही होंगे वह अपने नए लुक से फैन्स को हर बार ही सरप्राइज करते रहते हैं। अब एक बार फिर से रणवीर ने अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है जो चर्चाओं में है। आप देख सकते हैं इस फोटो में वह कैजुअल टी-शर्ट और कैप के साथ पर्ल नेकलेस में नजर आ रहे हैं।

अब रणवीर की इस फोटो पर फैन्स तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस के अलावा इस लिस्ट में एक्टर अर्जुन कपूर भी शामिल हैं जिन्होंने मजेदार कमेंट किया है। जी दरअसल इस फोटो को रणवीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस फोटो में रणवीर अपने होटल की बालकनी में हैं, जबकि बैकग्राउंड में बीच का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। इस दौरान रणवीर पर्ल नेकलेस के साथ स्टड भी पहने हुए हैं और उन्होंने फिल्म 'मधुमती' के एक गाने को कैप्शन में लिखा है। कैप्शन में वह लिखते हैं- "सुहाना सफर और ये मौसम हसीन, हमें डर है, हम खो न जाएं कहीं।''

इसे देखकर एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ''बाबा तू हीरा नहीं। मोती है।'' काम के बारे में बात करें तो रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। वहीं इसके अलावा वह स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 83 में लीड रोल में भी दिखाई देने वाले हैं जिसमे उनके साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।

बच्चों को किराए पर लेकर शादियों में करवाते थे चोरी... पुलिस का हत्थे चढ़ा बड़ा गिरोह

बब्बू और छब्बू के बंगले के बाद अब इस अपराधी की सम्पति को नगर निगम ने किया ध्वस्त

फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, अब किया फायर डिपार्टमेंट को शुक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -