फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, अब किया फायर डिपार्टमेंट को शुक्रिया
फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, अब किया फायर डिपार्टमेंट को शुक्रिया
Share:

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं। उन्हें उनकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। वैसे बीते कल उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आई जो यह थी कि उनके मुंबई स्थित घर में अचानक आग लग गई। जी हाँ, यह घटना बीते दिनों यानी गुरूवार की है। मिली जानकारी के मुताबिक़ आग लगने के तुरंत बाद फातिमा ने फायर डिपार्टमेंट को फोन लगाया। फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और इस तरह फातिमा का घर बच गया।

एक्ट्रेस ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी है जो आप भी देख सकते हैं। वहीँ अपनी पोस्ट के माध्यम से उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को शुक्रिया भी कहा है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फायर बिग्रेड के गाड़ी की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''मेरे घर पर आग लग गई थी। घबराहट में मैंने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। उन्होंने कुछ दी देर में घर पर आकर स्थिति को संभाल लिया। थैंक्यू सो मच मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट।''

वैसे काम के बारे में बात करें तो फातिमा बीते दिनों ही अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी आई थी जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था। वैसे उनकी इस फिल्म का निर्देशन 'तेरे बिन लादेन' फेम डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने किया था। जल्द ही फातिमा कुछ नयी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारी कर ली है।

BB14 में दिखेंगे राहुल महाजन!, छोड़ चुके हैं स्मोकिंग

किसानों ने किया 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान, आज फूकेंगे PM मोदी का पुतला

बिहार में बढ़ रहा है अपराधियों का आतंक, बदमाशों ने दिन दहाड़े व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -