सुशांत की मौत के बाद पहली बार रणवीर सिंह ने किया ट्वीट
सुशांत की मौत के बाद पहली बार रणवीर सिंह ने किया ट्वीट
Share:

एक्टर रणवीर सिंह काफी समय से ट्विटर पर नजर नहीं आए थे। वैसे तो वह ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहते हैं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से वह जैसे गायब ही हो गए थे। अब लगभग चार महीने बाद रणवीर सिंह की तरफ से एक ट्वीट किया गया है जो सभी को हैरान कर रहा है। जी दरअसल उनके ट्वीट में उन्होंने एक संदेश दिया है जो आप देख सकते हैं। यह ट्वीट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा है। जी दरअसल PM ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक जन आंदोलन की शरुआत की है।

 

उन्होंने त्योहारों को आता देख सभी से ज्यादा सावधानी और दो गज की दूरी का पालन करने के लिए अपील की है। अब उनके इसी आंदोलन में रणवीर शामिल हुए हैं। रणवीर ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बात करें एक्टर रणवीर सिंह के बारे में तो उन्होंने पीएम की मुहिम का समर्थन किया है। आप देख सकते हैं उन्होंने पीएम की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है- 'कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हो जाते हैं।' आप देख सकते हैं उन्होंने हैशटैग Unite2FightCorona का इस्तेमाल भी किया है। वहीं उनसे पहले सलमान खान ने भी पीएम मोदी के इस जन आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए ट्वीट किया था।

सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा था- 'भाइयों और बहनों, इस मुश्किल समय में सिर्फ तीन चीजें करें। 6 फीट की दूरी, मास्क पहनो, और हाथ धोते रहो। पीएम के इस जन आंदोलन को सफल बनाते हैं।' सलमान के अलावा कृति सेनन, शंकर महादेवन, कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत जैसे और भी कई सेलेब्स ने इस आंदोलन का समर्थन किया है। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वे पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। जब दीपिका पादुकोण से एनसीबी की पूछताछ हुई थी, उस समय भी उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। उन्हें उस वक्त काफी ट्रोल किया जा रहा था, निशाने पर लिया जा रहा था, लेकिन एक्टर ने किसी भी बात पर रिएक्ट करना ठीक नहीं समझा।

शिवसेना ने साधा कंगना पर निशाना, कहा- 'अश्विनी कुमार की आत्महत्या पर कुछ नहीं बोली'

अंकिता लोखंडे को मिली बड़ी ख़ुशी, पोस्ट कर फैंस को किया धन्यवाद

6 महीने से कोरोना मरीजों की सेवा कर रही थी यह अदाकारा, हुई कोरोना पॉजिटिव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -