MTV Roadies को छोड़ेंगे रणविजय सिंघा, ये बॉलीवुड एक्टर करेगा रिप्लेस!
MTV Roadies को छोड़ेंगे रणविजय सिंघा, ये बॉलीवुड एक्टर करेगा रिप्लेस!
Share:

बीते 18 वर्षों से एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज का भाग रहे रणविजय सिंघा अब इस शो को अलविदा बोलने वाले हैं। खबरें हैं कि रणविजय सिंघा को शो से रिप्लेस किया जाएगा। उनके स्थान पर  किसी लोकप्रिय बॉलीवुड चेहरे को चयनित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्र के हवाले से खबर दी गई है कि रणविजय को शो से रिप्लेस किया जा रहा है। इसे लेकर निर्माता शीघ्र ही बयान जारी करने वाले हैं। कोई बॉलीवुड अभिनेता है जो रणविजय को रिप्लेस करेगा। अब वो कौन अभिनेता है उसकी डिटेल निर्माता अभी सीक्रेट रखना चाहते हैं। दावा है कि जरूरतमंदों के मसीहा बने सोनू सूद रणविजय को रिप्लेस करेंगे। 

वही एमटीवी रोडीज के साथ रणविजय का पुराना रिश्ता रहा है। कभी इस शो के प्रतियोगी रहे रणविजय बाद में होस्ट फिर गैंग लीडर बने। वर्ष 2003 में रणविजय ने बतौर प्रतियोगी शो में भाग लिया था। तब से लेकर अब तक रणविजय एमटीवी रोडीज का बड़ा चेहरा रहे हैं। रणविजय शो के फर्स्ट सीजन में नजर आए थे। तत्पश्चात, उन्होंने रोडीज 2।0 से रोडीज रेवोलूशन तक के सभी सीजन्स को होस्ट किया है। रोडीज के अतिरिक्त रणविजय ने एमटीवी के दूसरे शोज को भी होस्ट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Zest (@zeezest)

वही बात यदि रणविजय शो को अलविदा बोलते हैं तो प्रशंसकों के लिए ये बड़ा झटका होगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो, टेलीविज़न होस्ट रणविजय सिंघा इन दिनों वाइल्डलाइफ शो सफारी इंडिया में व्यस्त हैं। ये शो देशभर के नेशनल पार्क को एक्सप्लोर करता है। इस शो के साथ जुड़कर रणविजय बहुत खुश हैं। इसे अभिनेता ने अपना थ्रिलिंग एक्सपीरियंस बोला है।

उर्फी जावेद ने उतारी टी-शर्ट, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

राकेश बापट संग अपनी शादी को लेकर शमिता शेट्टी ने कही ये बात

जानिए कौन है सुनील ग्रोवर की पत्नी?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -