इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं रणधीर कपूर
इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं रणधीर कपूर
Share:

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जी दरअसल रणबीर कपूर ने खुलासा करते हुए यह बताया है कि रणधीर कपूर Dementia नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। एक मशहूर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू मे रणबीर कपूर ने ये खुलासा किया। जी दरअसल इस दौरान उन्होंने कहा- 'मेरे अंकल रणधीर कपूर, जो कि Dementia के शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं, फिल्म शर्मा जी नमकीन देखने के बाद मेरे पास आए थे।'

इसके अलावा उन्होने कहा- 'बताओ अपने पिता को कि वो शानदार हैं, वे कहां हैं, चलो उसे फोन करते हैं। कला ने मेडिकल कंडीशन की सारी सीमाओं को पार कर दिया है और कुछ अच्छी कहानियां इसका प्रतीक हैं।' आप सभी को बता दें कि रणधीर कपूर लेजेंडरी एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर से बड़े बेटे हैं। जी हाँ और उन्होंने अपने छोटे भाई (ऋषि कपूर, राजीव कपूर) को खो दिया है। आपको पता हो ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 में हुआ। जी दरअसल दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। वहीं बीते साल राजीव कपूर का हार्ट अटैक आने के बाद निधन हुआ था।

इसके पहले परिवार ने राज कपूर को साल 1988 में खोया था और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर का 2018 में निधन हुआ था। रणधीर कपूर के बारे में बात करें तो वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, हालाँकि अब वह बहुत कम फिल्मों में नजर आते हैं।

क्या है Dementia?- Dementia में शख्स की याददाश्त, सोचने की क्षमता पर गहर असर पड़ता है। जी दरअसल उसे चीजें याद नहीं रहती। वहीं मेमोरी लॉस होना इसमें अक्सर देखा जाता है। व्यक्ति की डेली लाइफ की एक्टिविटी में इसका असर देखने को मिलता है। केवल यही नहीं बल्कि इस बीमारी से ग्रसित कुछ लोग अपने इमोशंस और अपनी पर्सनैलिटी में हो रहे बदलावों पर कंट्रोल नहीं रख पाते।

Fact Check: सोशल साइट्स पर वायरल हो रही पठान फिल्म की कहानी, जानिए क्या है सच?

'60 साल में एक और बच्चा नहीं होने वाला', सैफ को करीना ने दी धमकी!

पति संग वेकेशन एन्जॉय कर रहीं कैटरीना, शेयर की रोमांटिक फोटो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -