झारखंड: पुलिस मुख्यालय में लगी भीषण आग, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक
झारखंड: पुलिस मुख्यालय में लगी भीषण आग, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक
Share:

रांची: रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार शाम करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। जिससे आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार बता दें कि इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया था। यहां बता दें कि राज्य के डीजीपी डीके पांडे के कार्यालय सहित दर्जन भर कार्यालय आग की चपेट में आ गए और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

प्रतापगढ़ :हर्ष फायरिंग के मामले में सांसद के भतीजे सहित दो नामजद

वहीं बता दें कि आग लगने के दौरान वहां मौजूद सारे पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागते दिखे हैं। इसके अलावा आग से पूरे परिसर में धुएं का गुबार फैल गया है और आसपास आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। वहीं आग लगने के कुछ ही देर बाद अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण का प्रयास किया। फिलहाल आग से रेस्क्यू का कार्य जारी है। इसके अलावा मौके पर आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

दो बाघों की हुई ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय पर लगी आग से चारों ओर अफरा तफरा मच गई है। वहीं अब तक इस आग का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि इस आग में बहुत सा सामान जल गया है। आशंका है कि कुछ कागजात भी जले हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर आग की चपेट में आए कागजात या अन्य सामानों की जानकारी नहीं मिल सकी है। 


खबरें और भी 

कुमार विश्वास की चुटकी का थरूर ने दिया भिगो के जवाब, सन्न रह गए कवि महोदय

झारखंड के हजारीबाग में हाथियों ने कुचला तीन लोगों को

लुंगी में प्रिंसिपल के खेत में काम करते थे कर्मचारी, एक दिन उसी हालत में पहुंच गए स्कूल और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -